4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झामेश्वर महादेव में चोरों का धावा, सेवकों को पीटा, ताले तोड़े

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

झामेश्वर महादेव में चोरों का धावा, सेवकों को पीटा, ताले तोड़े

उदयपुर/ जगत. कुराबड़ थाना क्षेत्र में झामरकोटड़ा पंचायत स्थित प्राकृतिक झामेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार देर रात करीब 3 बजे चोरों के गिरोह ने धावा बोल दिया। मंदिर के सेवकों व अन्य लोगों से मारपीट की। बचाव में सेवक व सुरक्षाकर्मी एक कमरे में बंद हो गए। चोरों ने चैनल गेट के ताले तोड़ दान पात्रों को तोड़ा और नकदी लेकर रफुचक्कर हो गए। चोरों की संख्या १० से १५ बताई जा रही है। सूचना पर हमेशा की तरह झामरकोटड़ा चोकी प्रभारी सुखदेव सियाग, थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी मौका स्थल पर पहुंचे। उनका चोरों से आमना-सामना भी हुआ। ललकारने पर चोर मौके से भाग निकले। बाद में मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी व सरपंच भैरूलाल मीणा, लकड़वास सरपंच जगुराम मीणा, चांसदा सरपंच शंकरलाल मीणा व अन्य ग्रामीण मौके पर जुटे। इधर, पुलिस उपअधीक्षक गिर्वा प्रेम धवेद, देव स्थान विभाग निरीक्षक अशोक कुमार, बारापाल उप तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। वारदात में कुछ युवकों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज होना सामने आया है। पुलिस इसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।

बच गई साढ़े पांच लाख की नकदी
मंदिर ट्रस्ट सूत्रों केे अनुसार देव स्थान विभाग ने बुद्ध पूर्णिमा मेले के पूर्व मंदिर के दान पात्र को सीज करने से उसमे जमा राशि चोरों के हाथ नहीं लगी। मंदिर ट्रस्ट की नाराजगी से इसे नहीं खोला गया था। देव स्थान विभाग प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ट्रस्ट सदस्यों ने इस भेंट राशि को खोला था।