
छात्रों के साथ शिक्षक का सम्मान सराहनीय कदम: कटारिया
प्रमोद सोनी/उदयपुर.नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 161 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। जिन्होंने कक्षा 10 व 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किये ऐसे होनहार विद्यार्थियों के साथ साथ प्रथम बार उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों का नगर निगम सभागार में गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया व नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी द्वारा 2100 रुपये का चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने बताया कि निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 161 होनहार छात्र-छात्राओं को इन छात्रों को इस पायदान पर पहुंचाने वाले 17 शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। स्वागत उद्द्बोधन में महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने कहा कि नगर निगम प्रतिवर्ष यह सम्मान समारोह आयोजित करता है।इस वर्ष प्रथम बार छात्रों के साथ साथ छात्रों को इस योग्य बनाने वाले 17 शिक्षकों को भी सम्मानित किया है। मुख्य अतिथि गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अधिकांश निर्धन या पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थी ही अध्ययन करते है इनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य जिन शिक्षक द्वारा किया जाता है वो भी उतने ही सम्मान के योग्य है। उन्होने कहाकि राजस्थान किसी समय देश में शिक्षा के क्षेत्र में 27 वे नंबर पर आता था लेकिन वर्तमान में यह दूसरे पायदान पर हैं राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे पायदान पर लाने में ऐसे ही सम्मान समारोह का मुख्य योगदान है।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक भरत मेहता, शिक्षा उपनिदेशक शिवजी गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश डांगी, शकुंतला नागोरी व कृर्षि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा, कर्मचारी नेता कमल बाबेल निगम पार्षदगण आदि उपस्थित थे।
कटारिया भावुक
उदयपुर. नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 161 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कटारिया अपने उद्बोधन के दौरान भावुक हो गए। रूंधे गले से उन्होने कहा कि शिक्षक का सम्मान कोई हासिल नही कर सकता। शिक्षक को भी अपने इस पद की गरीमा रखते हुए बच्चो को अच्छी शिक्षा देनी होगी।
Published on:
30 Sep 2018, 4:38 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.