
Horoscope 2024: साल 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन, सभी के मन में यह उत्सुकता है कि नया साल आखिर कैसा रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नववर्ष 2024 काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है, क्योंकि पहले दिन ही खास राजयोग बन रहे हैं। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2024 को सोमवार, आयुष्मान, आदित्य मंगल, गजकेसरी और लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बन रहा है। इन 5 शुभ योग में नए साल की शुरुआत होना पुण्य फलदायी माना जा रहा है। पं. जगदीश दिवाकर के अनुसार वर्ष 2024 में शनि और गुरु ग्रह विशेष स्थिति रहेंगे। न्याय और कर्मफल दाता शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे और गुरु मई 2024 तक मेष राशि में रहेंगे, फिर शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा पूरे साल राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इस वर्ष पांच गुरु पुष्य योग और तीन रवि पुष्य योग होंगे। मेवाड़ की वृद्धि और उन्नति के लिए भी ये साल अच्छा साबित होगा। मेवाड़ सिंह राशि में आता है तो ये साल इसके लिए उत्तम रहेगा। पर्यटन और अन्य व्यवसायों के लिए आर्थिक लाभ व उन्नति लेकर आएगा।
मेष: मेष जातकों के लिए साल नए अवसर लेकर आ रहा है। इस समय व्यापार नौकरी और यात्रा के कई अवसर प्राप्त होने की भी संभावना है। यात्राएं, धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। शांति और धैर्य बनाएं रखें अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
वृषभ: पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत में पार्टनर या जीवनसाथी के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। इनकम सामान्य रहेगी और खर्चे थोड़ी चिंता बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Good News: इन अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क लौटाएगी सरकार, बस ऐसे करे आवेदन
मिथुन: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों का व किसी महिला सहयोगी परिवार के सदस्यों का समर्थन और उनसे उचित मदद, सहयोग प्राप्त होगा। अपने कार्यों को लेकर को बेहद गंभीर रहेंगे।
कर्क: यह वर्ष कर्क राशि वालों बेहद शुभ साबित हो सकता है। कला, शिक्षा और क्षमता का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे तो इसका शुभ परिणाम अवश्य ही मिलेगा। यह समय लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है . धन के मामले में स्थिति मजबूत रहेगी, खर्चे भी नियंत्रित होंगे।
सिंह: सिंह राशि के लिए साल बेहद शुभ रहने वाला है। सिंह वाले लोग साहस और आत्म विश्वास से भरे रहेंगे। धन के मामले में सब अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी में जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में यूट्यूब से सीखकर रेगिस्तान में खिला दिए केसर के फूल, अब हो रही लाखों में कमाई
कन्या: इस वर्ष शुरुआत में घर परिवार के मामलों में कन्या वालों को तनाव और बोझ कम हो सकता है। छात्रों के लिए शुभ रहने वाला है। घर-परिवार के मामले में भी ये शानदार रहने वाला है . आय के स्त्रोत भी बढ़ेगे। नौकरी व व्यापार परिवर्तन के अवसर बनेंगे।
तुला: यह वर्ष बहुत शुभ रहने वाला है, कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के भी योग बनेंगे। इस दौरान व्यक्तिगत जीवन में खूब लाभ उठाएंगे। सेहत के हिसाब से ये वर्ष अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक: वृश्चिक वाले कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कारोबारियों की लंबे समय से चली आ रही कोई दिक्कत खत्म होगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए ये महीना अच्छा नहीं है।
धनु: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। धन अधिक खर्च होगा, सोच समझ कर खर्चे करें। परिवार में कलह की वजह से घर का माहौल अशांत हो सकता है। छात्रों के लिए साल कठिन रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखें, खान-पान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए ढेरों नए और सुनहरे अवसर लेकर आने वाला साबित होगा। इस दौरान कई ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जहां खुद की क्षमता साबित कर पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सम्मान प्राप्त होगा।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए नए रोजगार और तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए भी फायदेमंद रहने वाला है। बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें, पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ समय बाद सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
मीन : नए साल मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। नौकरी या नया व्यापार बदलने की योजना बना रहे हैं तो इंतजार करना होगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना करे, गुस्से को काबू में रखें। वाणी पर संयम रखें अपनों बीच का सामंजस्य पारिवारिक माहौल को खुशहाल बनाएगा।
Published on:
29 Dec 2023 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
