12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चरित्र संदेह में पति ने काटी पत्नी की नाक, जंगल में की वारदात

पानरवा थाना क्षेत्र के बहिघाटीया गांव में चरित्र संदेह के चलते पत्नी की नाक काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
udaipur_1.jpg

सांकेतिक तस्वीर

झाड़ोल (उदयपुर)। पानरवा थाना क्षेत्र के बहिघाटीया गांव में चरित्र संदेह के चलते पत्नी की नाक काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पति ने चाकू से पत्नी की नाक काट दी थी। फिर उसे घायल अवस्था में ही छोड़कर भाग गया था।

थानाधिकारी भरतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पीड़िता बहिघाटीया निवासी गीता देवी ने पति चंदूलाल बंरडा के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर दबिश देते हुए आरोपी चंदूलाल को जंगल से गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : डायरी में लिखा-मैं जिंदगी से हार चुका हूं, इसलिए दुनिया से जा रहा हूं

जंगल में की वारदात
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसका पति चंदूलाल किसी काम से आश्रम (गुजरात) ले गया था। वहां से लौटते समय बीच रास्ते में रुककर जंगल में ले गया। झगड़ा करते हुए चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान चाकू से नाक पर वार करके काट दिया। हमले के बाद आरोपी पति उसे घायलावस्था में ही छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने घटना की सूचना पीहर पक्ष को दी। पीहर पक्ष के लोग पहुंचे और उसे उपचार के लिए ईडर, गुजरात के निजी अस्पताल में ले गए।

यह भी पढ़ें : लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की पीट-पीट कर हत्या, महिला ने भाग कर बचाई जान

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग