9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आइसक्रीम डे आज : उदयपुर में बढ़ रहा थाईलैंड से आया तवा आइसक्रीम का कॉन्सेप्ट…

अब आइसक्रीम सिर्फ वनीला, टूटी-फ्रूटी, चॉकलेट, बटर स्कॉच जैसे नामों तक ही सीमित नहीं रही है। आइसक्रीम के डिफरेंट फ्लेवर्स और सर्व करने के तरीके अब विदेशों और मेट्रो सिटीज से लेकसिटी में भी आ चुके है।

2 min read
Google source verification

उदयपुर

image

Krishna

Dec 13, 2019

आइसक्रीम डे आज : उदयपुर में बढ़ रहा थाईलैंड से आया तवा आइसक्रीम का कॉन्सेप्ट...

आइसक्रीम डे आज : उदयपुर में बढ़ रहा थाईलैंड से आया तवा आइसक्रीम का कॉन्सेप्ट...

मधुलिका सिंह/उदयपुर . लाल मिर्च खाना चाहेंगे या फिर फ्रे श पान और ये नहीं तो फ्रूट्स तो खा ही लेंगे। चौंकिए मत असल में लाल मिर्च नहीं खिला रहे हैं, ये आइसक्रीम फ्लेवर्स हैं। अब आइसक्रीम सिर्फ वनीला, टूटी-फ्रूटी, चॉकलेट, बटर स्कॉच जैसे नामों तक ही सीमित नहीं रही है। आइसक्रीम के डिफरेंट फ्लेवर्स और सर्व करने के तरीके अब विदेशों और मेट्रो सिटीज से लेकसिटी में भी आ चुके है।यों तो गर्मियों में गला तर करने के लिए आइसक्रीम लोगों की पहली पसंद होती है, लेकिन ठंड में भी शहर के आइसक्रीम पार्लर्स पर तरह-तरह के फ्लेवर्स की डिमांड बनी हुई है। कुछ लोग अपने फैमिली-फ्रेंड्स के साथ पार्लर्स पर आकर ही आइसक्रीम का मजा लेते हैं तो कुछ फैमिली पैक्स ले जाकर घर पर इनका आनंद उठाते हैं। इसके अलावा शादियों और पार्टियों में भी खूब डिमांड रहती है। खासकर उदयपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग्स में तरह-तरह के फ्लेवर्स वाली आइसक्रीम को पसंद किया जा रहा है।

नेचुरल फ्लेवर्स की डिमांड ज्यादा


आइसक्रीम विक्रेताओं के अनुसार आइसक्रीम की डिमांड बारह महीने ही बनी रहती है। आजकल आइसक्रीम में कई तरह के फ्लेवर्स आ चुके हैं जो लोगों को बहुत लुभा रहे हैं। सूरजपोल स्थित आइसक्रीम पार्लर के लवीश ने बताया कि ज्यादातर लोग वनीला, केसर इलायची, काजू किशमिश, अमरीकन नट्स, राजभोग स्पेशल आदि फ्लेवर्स पसंद करते हैं, लेकिन आजकल आम, सीताफल, अमरूद, पान, आदि के नेचुरल फ्लेवर्स की आइसक्रीम डिमांड में है। इनके अलावा काजू, ठंडाई बादाम, रबड़ी कुल्फी भी लोग पसंद करते हैं।

पसंद आ रहा तवा आइसक्रीम कॉन्सेप्ट

टाउनहॉल स्थित आइसक्रीम पार्लर के प्रदीप ने बताया कि लाइव तवा आइसक्रीम का कॉन्सेप्ट थाईलैंड से आया। दरअसल, ये वहां का ऐसा ही स्ट्रीट फूड है जैसे इंडिया में पानी पताशे और चाट है। उन्होंने दिल्ली से तवा आइसक्रीम बनाना सीखा और फिर ये आइडिया दो साल पहले उदयपुर लाए। उन्होंने बताया कि गर्मियों में तो आइसक्रीम की डिमांड रहती ही है वहीं सर्दियों में भी लोग आइसक्रीम खाने से नहीं चूकते। उनके यहां फ्रेश पान, लाल मिर्च, गवावा, कीवी, मैंगो, के सर रबड़ी आदि फ्लेवर्स की डिमांड ज्यादा रहती है।

बच्चों का पसंद है चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी

आइसक्रीम्स में चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनीला, कसाटा, मैंगो डॉली, पार्टी पेक में अमरीकन नट्स आदि उपलब्ध हैं जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। इन फ्लेवर्स में बच्चे सबसे ज्यादा चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी के अलावा मैंगो डॉली को पसंद करते हैं।