5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर, आप यात्री हैं तो इस रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुंचने से पहले रखे ये सावधानी

सुविधाओं के लिए जूझता रोडवेज बस स्टैण्ड, सफाई के अभाव में नालियां हो रही जाम
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

अगर, आप यात्री हैं तो इस रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुंचने से पहले रखे ये सावधानी

उदयपुर/ झाड़ोल. स्थानीय रोडवेज बस स्टैण्ड पर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी आम यात्रियों के लिए नित नई चुनौती दे रही है। खास तौर पर महिला यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मजबूरीवश आम यात्री दीवारों का कोना ढूंढते हैं तो कई यात्री लघु शंका जैसी आम जरूरत को लेकर परेशान ही रहते हैं। इस बस स्टैण्ड पर लंबी दूरी वालों बसों के साथ स्थानीय वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। रोडवेज की ओर से संचालित 45 बसों में यात्रियों की मौजूदगी बनी रहती है। दूसरी ओर स्थानीय नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से मलबा चरम तक पहुंच चुका है। स्थानीय गंदगी और नालियों में बहने वाला गंदा पानी बरसाती पानी के साथ मिलकर सड़कों पर बहकर आ रहा है।
कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड, हॉस्पिटल रोड, कोर्ट चौराहा, सत्ती चौराहा, हेण्डगेवा मार्ग, पुराना बस स्टैण्ड , कुम्हारवाड़ा, पटेलवाड़ा, सहित कई वार्डों के मोहल्ले में नालियां टूटी पड़ी हैं तो कचरों का अंबार घर कर रहा है। कस्बे के १३ वार्डों की आबादी करीब ८ हजार होगी। इतनी आबादी के लिए ग्राम पंचायत प्रशासन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ग्राम पंचायत झाडोल में सफाई को लेकर संरपच, सचिव, पंचायत समिति तक शिकायत के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

पहले प्रस्ताव, फिर बजट
महिला यात्रियों की परेशानी जायज है। जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव बनाकर जिला परिषद को भेजेंगे। साथ ही आवश्यक बजट की मांग करेंगे। सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
ज्ञानेश्वर मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी, झाड़ोल