
अगर, आप इन गांवों से गुजर रहे हैं तो रहना सावधान! कभी भी हो सकता है ऐसा
उदयपुर/ खरसाण. खरसाण ग्राम पंचायत के गांवों को जोडऩे वाली सभी सड़कों पर एक बरसात के बाद उग आई जंगली झाडिय़ां सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। घुमावदार हिस्सों में सड़क तक बढ़ आई ये झाडिय़ां दूसरे छोर पर आने वाले वाहनों को देखने में बाधा बनी हुई हैं। ऐसे में एकाएक आने वाले वाहनों के बीच होने वाली भिड़ंत से अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। दूसरी ओर सड़क की देखरेख के लिए जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के अभियंता वाहन सवारों की ऐसी समस्याओं को लेकर मौन साधे हुए हैं। खरसाण पंचायत के खरसाण से मावली डांगियान रोड, खरसाण से मणिकपुरा रोड, मावली डांगियान से रावतपुरा, नयाघर सहित अन्य गांवों को जोडऩे वाली सड़कों पर कमोवेश ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी ओर से जंगली झाडिय़ों को हटाने के लिए कई बार विभागीय जिम्मेदारों को शिकायत भी की गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
जल्द होगी प्रक्रिया
सड़कों की साइड पट्टियों पर उग आई झाडिय़ों को लेकर निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदाएं खुलते ही संवेदक से झाड़ी कटिंग कार्य कराए जाएंगे।
अंचल गुप्ता, एईएन, पीडब्ल्यूडी वल्लभनगर
Published on:
19 Jun 2019 06:00 am
