16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेम प्रसंग के शक में महिला को सड़क पर नग्न कर पीटा, काटे बाल

राजस्थान के उदयपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वायरल हो रहे वीडियो में बीच सड़क पर 10-12 महिलाएं एक महिला को नग्न कर पीट रहीं हैं।

2 min read
Google source verification
photo_6125088646949352658_y.jpg

उदयपुर/पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क। राजस्थान के उदयपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वायरल हो रहे वीडियो में बीच सड़क पर 10-12 महिलाएं एक महिला को नग्न कर पीट रहीं हैं। वीडियो में कोई थप्पड़ मारते नजर आ रहा है तो कोई चप्पल से पीट रहा है। इस पूरी घटना के दौरान महिला का बच्चा अपनी मां के साथ है और वह बुरी तरह से रो रहा है, बिलख रहा है। लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने क्या एक्शन लिया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।

विधवा महिला पर प्रेम प्रसंग का शक
दरअसल पीड़िता महिला उदयपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उदयपुर के बेकरिया थाना इलाके में रहने वाली महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह अपने तीन साल के बेटे के साथ रह रही थी। गुरुवार को दोपहर में पाली जिले से कुछ महिलाएं बेकरिया इलाके में रहने वाली विधवा महिला के पास आई। वे उसे और उसके बच्चे को अपने साथ कोटड़ा क्षेत्र में ले गई। वहां ले जाकर बुरी तरह से मारपीट की। नग्न कर दिया। बाल काट दिए। चप्पल जूतों से पीटा गया।

यह भी पढ़ें : सावधान! साइबर ठगी का नया पैंतरा, बिना किसी लिंक या ओटीपी के बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपए पार


उनका आरोप था कि विधवा महिला का उनके गांव में रहने वाले युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात पर शक ही शक में बुरी तरह से मारपीट कर दी गई। मारपीट करने के बाद अब इस वीडियो को आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : आज से तीन माह के लिए बंद हो जाएंगे रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य जोन