5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीण्डर में सूरजपोल चौराहे के विस्तार के नाम पर काटे नीम के पेड़ और तोड़े फव्वारे बन गए चुनौती, जानें पूरा मामला

- गायब हुआ सुकून, शुद्ध हवा छीनकर हुए मौन
less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर. सडक़ निर्माण और चौराहे की सुंदरता बढ़ाने व विस्तारीकरण के नाम पर भीण्डर नगर के सूरजपोल क्षेत्र में काटे गए वर्षों पुराने नीम और तोड़े गए फव्वारे के अवशेष लोगों के लिए चुनौती बन गए हैं। निर्माण कार्य के बहाने हुई कार्रवाई के बाद से क्षेत्र की हाईमास्ट लाइट भी बंद है। स्थानीय लोगों को रात में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर महीनों पहले हुई कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में अव्यवस्था, गंदगी, अतिक्रमण की समस्या गहराती जा रही है। स्थानीय बुजुर्ग लोगों में पांच माह पूर्व चौराहे पर तोड़े गए चबूतरे को लेकर भी आक्रोश बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से बिना देर लगाए उद्देश्य परक निर्माण कार्य पूरा कर राहत पहुंचाने की बात कही है। 50 साल का था नाता: चौराहा सौंदर्यीकरण के नाम पर मौके पर काटे गए नीम के पेड़ का उस चौराहे से करीब 50 साल पुराना नाता था। वृक्ष की छांव में स्थानीय लोगों की गपशप होती थी। इसी तरह आकर्षक दिखने वाले चौराहे पर बीते 20 साल से फव्वारों ने जगह बना रखी थी। अब तोड़े गए निर्माण के स्थान पर अतिक्रमण का शिकंजा कसता जा रहा है। हकीकत में सडक़ निर्माण कार्य से अतिक्रमण हट जाएगा। वाहनों की आवाजाही सुविधा मिलेगी।

READ MORE : उदयसागर झील में मिला युवक का शव, घर से लापता था युवक...


शीघ्र करेंगे समाधान
सूरजपोल चौराहे की समस्या ज्वलंत विषय है। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - रोहित कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका