30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में दुग्धदान के लिए समर्पण को देख इजराइली दल रह गया अचंभित, कही ये खास बात

उदयपुर .बच्चों के लिए मदर मिल्क बैंक में दुग्धदान को देखकर वहां का 20 सदस्यीय चिकित्सकीय दल अचंभित रह गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sushil Kumar Singh Chauhan

•

Updated: 19 Jan 2018, 1:25 PM IST

Israeli committee at udaipur

उदयपुर . गलगोंटू, टिटनेस, टीबी, खसरा जैसी गंभीर बीमारियों से इजराइल ने भले ही पार पा लिया हो लेकिन सेवाभावी माताओं के दूसरों के बच्चों के लिए मदर मिल्क बैंक में दुग्धदान को देखकर वहां का 20 सदस्यीय चिकित्सकीय दल अचंभित रह गया। उदयपुर भ्रमण पर आए इस दल में अलग-अलग विभाग के सभी चिकित्सक शामिल थे, जिन्हें बाल चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.सुरेश गोयल, डॉ.लाखन पोसवाल, डॉ.बी.एल.मेघवाल से मिल्क बैंक के प्रोसेज, स्टोरेज से लेकर हर प्रक्रिया के बारे में बारीकी से जानकारी दी। निरीक्षण के बाद इजराइली चिकित्सकों ने कहा कि वहां हाईटेक तो है लेकिन माताओं का सेवाभाव यहीं है। मिल्क बैंक के बाद दल ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज, एमबी, जनाना व बाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने भारत व संभाग में होने वाली कई बीमारियों को जाना तो इजराइल में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इजराइल में अभी आईटी युग में अवसाद व मिर्गी की समस्या हल्की बढ़ी है। संक्रमण की कई बीमारी खत्म हो चुकी है। चिकित्सकों ने कुपोषण उपचार वार्ड और वहां उपचाररत बच्चों को देखकर भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि वहां पर बच्ची पैदाइश के समय ही कई तरह की जांचें होती है जो यहां नहीं होती।

READ MORE: PICS: उदयपुर की सड़कें रो रही अपने हाल पर, उड़ती धूल बनी लोगों के लिए परेशानी का सबब, देखें तस्वीरें

कई माताएं कर चुकी दुग्धदान
3117 माताओं ने किया दुग्धदान अप्रेल से दिस बर के बीच
6787 सीटिंग मिल्क बैंक में
789.8 लीटर दुग्धदान
1442 बच्चों को हुआ लाभ

READ ALSO:- उदयपुर. ‘भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी आगामी 26 जनवरी को अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे और जीवन में यथास भव स्वदेशी वस्तुओं का ही उपभोग करेंगे।’ यह शपथ ‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वामी विवेकानन्द सीनियर सेकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने ली। अभियान राजस्थान पत्रिका और भारत विकास परिषद् भामाशाह की ओर से चलाया जा रहा है। मु य अतिथि यशवन्त सोमानी थे। अध्यक्षता रीजनल सेक्रेटरी डॉ. एमजी वाष्र्णेय ने की। उन्होंने बताया कि तिरंगा फहराना गर्व की बात है।