4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंह पर रंग डाल्यो रे नंदलाला…

मुंह पर रंग डाल्यो रे नंदलाला... रंग मत डाल रे सावरिया थारी भोजाई लागू रे सावरियाकेसर रो छांटो मारी रखड़ी ऊपर लाग्यो नंदजी को लालो मारे लारे लाग्यो.... मैं तो सो रही सपने में मुंह पर रंग डाल्यो नंदलाल...
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur news

मुंह पर रंग डाल्यो रे नंदलाला...

प्रमोद सोनी

उदयपुर,आंवला एकादशी पर मंदिरों में रविवार को विशेष फाग उत्सव मनाया गया। इस दौरान चंग की थाप पर गूंजे फाग गीत व उड़ी लाल-पीली गुलाल। जगदीश मंदिर में प्रभु जगन्नाथ रायजी को छपमा पोशाक धराई गई। राजभोग के दौरान फाग उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें गुलाल-अबीर के संग भक्तों ने खेली गुलाल। आरती के बाद दोपहर को भोग धराया गया। इसके बाद दोपहर को ३ बजे होली के रसिया का गायन हुआ। इस दौरान जमकर गुलाल अबीर उड़ाई गई। रसिया गायन के दौरान भक्तों ने जमकर गुलाल खेली।

इधर श्रीनाथजी मंदिर में कुंज एकादशी मनाई गई। मंदिर अधिकारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर प्रभु को सफेद केसरी काछनी, केसरी पाग, चोवा चोली व गादीदार पटका धारण करवाया गया। राजभोग में फागोत्सव के भजन-कीर्तन हुए। इस दौरान ठाकुरजी कुंज में बिराजे। मदनमोहन ठाकुरजी काली बंगली में विराजे। राजभोग के दौरान ठाकुरजी को गुलाल अबीर खेलाई गई। इससे पूर्व मंदिर में रसिया गाए गए। इस दौरान घसियार श्रीनाथजी से आए विशेष कलाकारों ने ठाकुरजी के समक्ष नृत्य कर उन्हें रिझाया। बाद में ठाकुरजी के संग होली खेली गई। भक्तों को भी भरपूर गुलाल खेलाई गई। पूरा मंदिर परिसर गुलाल की खुशबू से महक उठा। चहुंओर लालिमा छा गई। भक्तों ने ठाकुरजी के साथ जमकर होली खेली।