
accident death
Big Accident in Rajasthan: खबर राजस्थान के उदयपुर जिले से है। उदयपुर में देर रात सड़क हादसे में पांच दोस्तों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार उनमें से कुछ शराब के नशे में थे। जीप में से भी कुछ शराब की बोतलें मिलने की सूचना सामने आ रही है। पुलिस ने पाचों के शव जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए हैं। आज सभी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसा उदयपुर जिले के बेकरिया थाना इलाके में होना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गोगुंदाउ -पिंडवाड़ा नेशन हाइवे पर उखलिया सुरंग के नजदीक से गुजरने के दौरान यह हादसा घटित हुआ। सभी युवक एक जीप में सवार थे। सुरंग के नजदीक जीप बेकाबू होकर पलट गई और कई मीटर तक पलटती चली गई। जब तक मदद मिलती तब तक जीप में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। दो अन्य को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में दोनो ने दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची बेकरिया थाना पुलिस ने बताया कि सभी युवक उदयपुर के ही रहने वाले हैं। उनकी पहचान पूना गरासिया, मनोज गरासिया, नाथू गरासिया, भीमा गरासिया हैं। सभी आपस में दोस्त हैं और एक ही मौहल्ले के रहने वाले हैं। सभी घाटा नाड़ी क्षेत्र के अलग अलग कस्बों के रहने वाले हैं। एक युवक की पहचान नहीं की जा सकी है। सभी की उम्र बीस साल से 23 साल के बीच है। सभी युवक गोगुंदा इलाके से होते हुए अपने गांव देवला की ओर जा रहे थे। सुरंग के नजदीक संतुलन बिगड़ने के कारण बड़ा हादसा हुआ।
हादसे के बाद हाइवे एंबुलेस मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतकों को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी भी जान चली गई। पुलिस ने कहा कि हादसा इतना दर्दनाक था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। जीप सवार मृतकों में से अधिकतर के शरीर की हड्डियां टूट गई। सिर चकनाचूर हो गए। सभी लोग किस काम से गए थे इस बारे में परिवार से जांच की जा रही है। जीप में फंसे शवों को बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस बाहर निकाल सकी है।
Published on:
22 Jan 2024 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
