4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : उदयपुर के इस गांव में कलश यात्रा निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

महिलाओंं ने सिर पर कलश लेकर गांव में म्‍हारो केणो वोट जरूर देणो नारों के द्वारा लोगोंं को किया प्रेरित
less than 1 minute read
Google source verification

हेमन्त गगन आमेटा/वल्लभनगर. लोकसभा चुनावोंं को लेकर निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओंं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत वल्लभनगर के गुमानपुरा गांव में मतदाताओंं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत वल्लभनगर के राजस्व ग्राम गुमानपुरा में कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। ग्राम विकास अधिकारी चेेनसिंह यादव के निर्देशन में आंगनवाड़़ी़ कार्यकर्ता ज्योति डाँगी, आशा सहयोगिनी जमना देवी द्वारा कलश यात्रा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। इस पर नारायणी देवी डांगी द्वारा यात्रा में कलश की व्यवस्था की गई। कलश यात्रा के दौरान सभी महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर हाथों में मतदान करने की तख्तियोंं द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए चल रही थी। वहींं मतदान जागरूकता रैली के बैनर साथ लिए हुए सभी ने "आपनो केणो है, वोट जरूर देणो है" के नारे लगाते हुए प्रत्येक मत का महत्व समझाते हुए ग्रामवासियों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। कलश यात्रा में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों सहित कई संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।