31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karwa Chauth 2022: इस बार करवा चौथ पर कई अच्छे शुभ संयोग, ये है चांद निकलने का सही समय

Karwa Chauth 2022: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला है।

2 min read
Google source verification
Karwa Chauth 2022 Date Karwa Chauth 2022 Moonrise Time Karwa Chauth  Shubh Muhrat

Karwa Chauth 2022: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार (Karwa Chauth 2022 Date) 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के दौरान पानी की एक बूंद भी वर्जित मानी गई है, लेकिन इस कठिन व्रत को भी सुहािगन महिलाएं पूरी आस्था और विश्वास के साथ करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर सजती-संवरती हैं। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला है।

इस बार कई शुभ संयोग
पं. जगदीश दिवाकर के अनुसार करवा चौथ पर इस बार कई अच्छे शुभ संयोग हैं। इस दिन रोहिणी और कृतिका नक्षत्र के साथ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होगा। ऐसे में इस दिन पूजा- अर्चना और व्रत रखने से कई गुना अधिक फल मिलेगा । करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

यह भी पढ़ें : KARWACHAUTH MAHAVRAT: जमने लगा करवा चौथ महाव्रत का सुर्ख रंग

इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। शास्त्रों से अनुसार जब पांडव वन-वन भटक रहे थे उस समय भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे बताया था। इसी व्रत के प्रताप से द्रौपदी ने अपने सुहाग की लंबी उम्र का वरदान पाया।

Karwa Chauth Shubh Yog
सिद्धि योग : 12 अक्टूबर को दोपहर 02:21 से 13 अक्टूबर दोपहर 01:55 तक
कृतिका नक्षत्र : 12 अक्टूबर शाम 05:10 से 13 अक्टूबर शाम 06:41 तक
रोहिणी नक्षत्र : 13 अक्टूबर शाम 06:41 से 14 अक्टूबर रात 08:47 तक
व्यातिपात योग : 13 अक्टूबर दोपहर 1:54 से 14 अक्टूबर दोपहर 01:57 तक

यह भी पढ़ें : Karva Chauth 2022: जयपुर में हो रही विशेष तैयारियां, देखें वीडियो

चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2022 Moonrise Time)
13 अक्टूबर : करवा चौथ चंद्रोदय का समय : शाम 8:35 बजे
चतुर्थी तिथि 12/13 अक्टूबर मध्यरात्रि 01:59 से 14 अक्टूबर प्रात: 03:08 तक


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग