25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व रविवार को, जगदीश चौक में सोमवार को होगा मटकी फोड़ उत्सव…

www.patrika.com/rajasthan-news  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 9:00 AM IST

krishna janmashtami

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व रविवार को, जगदीश चौक में सोमवार को होगा मटकी फोड़ उत्सव...

प्रमोद सोनी /उदयपुर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 2 सितंबर को स्मार्त कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे और 3 सितंबर को वैष्णवों के लिए कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा। कृष्ण जमाष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह है।मंदिरों पर विद्युत सजावट की जा रही है।

जगदीश मंदिर पुजारी रामगोपाल ने बताया कि जगदीश मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन रात को 12.30 पर कृष्ण जन्मोत्सव होगा। जन्मोत्सव से पूर्व मंदिर में भक्त भजन कीर्तन करेंगे। दूसरे दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे नन्दोत्सव मनाया जाएगा। वहीं अस्थल आश्रम में सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अस्थल मंदिर में कृष्ण लीला की विभिन्न झाकियां सजाई गई है व मंदिर पर भव्य विद्युत सजावट की गई है।

सोमवार को होगा मटकी फोड़ उत्सव

धर्मोत्सव समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर जगदीश चौक में सोमवार को दधिका उत्सव मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने बताया की सोमवार सुबह विधि -विधान से मटकी का पूजन कर मटकी को जमीन तल 25 फीट ऊचाई पर बांधी जाएगी। शाम को 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। मकवाना ने बताया कि मटकी फोड़ में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। टीमों का चयन जिसमें पहले, आओ पहले पाओ के आधार पर होगा जो रविवार को 12 बजे तक आएगे वही टीमें कार्यक्रम में भाग ले सकेगी। इस कार्यक्रम मटकी फोडऩे वाली विजेता टीम को 25 हजार एक रूपया पेसिफिक हॉस्पीटल की ओर से व 5 हजार रूपये गुडडू भाई रबड़ी वाले की ओर से दिए जाएंगे। मटकी फोड़ कार्यक्रम में मंच से टीमों की लॉटरी निकाली जाएगी। राउंड में सभी टीमों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।

READ MORE : Patrika Mega Trade Fair : अब सिर्फ तीन दिन और तो फ‍िर ये मौका हाथ से जाने मत दीज‍िए और चले आइए यहां..

रविवार रात से सोमवार रात तक रहेगी अष्टमी

पं. जगदीश दीवाकर ने बताया की हिन्दू पंचांग के अुनसार भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि को कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी तिथि पर और इसी नक्षत्र में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष भारतीय समयानुसार रविवार रात्रि को 8 बजकर 47 मिनट से लेकर अगले दिन सोमवार शाम 7 बजकर 19 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। रविवार को ही रोहिणी नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सोमवार को रात्रि 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।