हाइकोर्ट का सख्त आदेश, प्रशासनिक रोक व राजस्थान पत्रिका द्वारा सिलसिलेवार पहाडिय़ां छलनी की लगातार खबरे प्रकाशित करने के बावजूद भूमाफियाओं में किसी तरह को कोई खौफ नहीं है। निर्माण स्वीकृतियां निरस्त या मुकदमों जैसे ठोस कार्रवाई नहीं होने से वे खुलकर अभी भी बुलडोजर चढ़ते हुए रात के अंधेरे में पहाड़ों को तहस नहस कर रहे है। शुक्रवार देर रात उमरड़ा के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पहाड़ी पर चलते बुलडोजर के फोटो व वीडियो बनाकर वायरल किए। ग्रामीणों का कहना था कि जहां ये पहाडिय़ां छलनी हो रही है वे मुख्य सडक़ से नहीं दिखती, बड़ी पहाडिय़ों के पीछे ये पहाडिय़ां है जहां पर बुलडोजर व ब्लास्ंिटग लगातार हो रही है और उनके धमाके गांव तक सुनाई दे रहे है। इधर, एक दिन पूर्व शिकारवाड़ी में छलनी हुई पहाड़ी की खबर प्रकाशित होने के बावजूद दूसरे दिन तक यूडीए ने वहां कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर प्रशासन को किसका इंतजार है, भूमाफियाओं पर ठोस कार्रवाई में वह एक्शन क्यों नहीं ले रहा।