4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर की इस जमीन पर जयपुर और अलवर के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

lawn tenis 64वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन
2 min read
Google source verification
उदयपुर की इस जमीन पर जयपुर और अलवर के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

उदयपुर की इस जमीन पर जयपुर और अलवर के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

उदयपुर. lawn tenis वि_ी इंटरनेशनल स्कूल सुखेर की मेजबानी में हुई 64वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी लॉन टेनिस (अंडर 19 व 17 छात्र/ छात्रा) प्रतियोगिता का समापन का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता परिणामों के तहत अंडर 19 व्यक्तिगत स्पद्र्धा के छात्रा वर्ग में जयपुर की अनुष्का प्रथम रही। वहीं अंडर १७ में जयपुर की सानिया खान ने मैदान जीता। इसी तरह अंडर 17 छात्र वर्ग में अलवर तथा जिला स्तरीय दलीय स्पद्र्धा में जयपुर ने तीनों वर्ग में पहला स्थान बनाया। कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, विधायक धर्मनारायण जोशी व सौरभ पालीवाल ने विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए। संस्थान निदेशक प्रीति सोगाणी ने बताया कि राज्य स्तर पर कुल 22 जिलों से आई टीमों ने5 दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी निभाई। मौके पर ही लॉन टेनिस स्मारिका का भी विमोचन हुआ। मंच पर विभिन्न वर्ग के 100 खिलाडिय़ों को पारितोषिक वितरित किए गए। प्रधानाचार्या दीपा चक्रवर्ती व प्रधानाध्यापकडी.के.गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।

कबड्डी में दिखाया दमखम
जिला स्तरीय कबड्डी सीनियर महिला व पुरुष प्रतियोगिता का मंगलवार को गांधी ग्राउंड में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पुरुषों की ३७ व महिलाओं की सात टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन स्कॉलर्स एरीना ने धारता क्लब को 44-29 से, ज्ञान नगर ने पानेरियों की मादड़ी को 46-51, गाड़ोली ने वडियार को 12-42, गोवेर्धन विलास ने विजयासन माता क्लब को 30-10, जयसमन्द ने सेवन स्टार्स क्लब को 5-29, वंदे मातरम क्लब मनवा खेड़ा ने मावली को 36-13, लकड़वास ने उबेश्वर क्लब गौरेला को 4२-9, सुखदेवी क्लब बेदला ने सरदारपुरा को 38-17 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। अगले चरण में अशोका जूनियर्स ने ज्ञान मन्दिर को49-5 और जयसमन्द ने बजरंग क्लब को 34-11 से हराया। महिला वर्ग में एमजी कॉलेज ने लोयरा को 27-23, आरएमवी ने सेंट अन्थोनी को 48-23, एमजी कॉलेज ने स्कॉलर्स एरीना को 41-5 से हराया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, हिमांशु राजौरा, नारायणलाल मेनारिया व ओनारसिंह देवड़ा की उपस्थिति में हुआ। जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष बाबू लाल चौहान ने बताया कि बुधवार को फाइनल मुकाबले होंगे।

लखावली ने बनाया मुकाम
राणा पूंजा जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में लखावली की टीम विजेता रही, जबकि उपविजेता का खिताब छोटी उंदरी टीम के नाम रहा। समापन पर संस्थापक फतहलाल पारगी, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल, खड़ा मोहन मीणा जिला महासचिव सुरेंद्र कुमार एवं अन्य ने प्रतियोगी टीमों को सम्मानित किया।

कबड्डी में धूणीमाता प्रथम
उदयपुर. राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव बस्ती सालेरा कला की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी फाइनल में हुए मुकाबले में धूणीमाता पहले स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्थान पर राउमावि सालेराकला द्वितीय रही। इसी प्रकार खो-खो छात्र वर्ग में महादेव बस्ती प्रथम व रंगा स्वामी विद्यालय का दूसरा स्थान रहा। रिंग छात्रावर्ग में रंगास्वामी प्रथम व रहटा का दूसरा स्थान रहा। इसके बाद हुए समापन समारोह की अध्यक्षता पीईईओ सालेराकला गोपाल साहू ने की। lawn tenis बतौर अतिथि एसीबीईओ मोहम्मद अंसार, शिवजी आमेटा, मुकेश त्रिवेदी, नोडल प्रबोधन केंद्र प्राचार्य सुशील गुप्ता ने शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।