पुलिस ने रविवार रात को कुराबड़ हाल नाकोड़ा नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश सालवी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसने पूरा घटनाक्रम साथी अधिवक्ताओं को बताया तो वे उग्र हो गए। बार अध्यक्ष राकेश मोगरा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण खंडेलवाल, मनीष शर्मा, भरत जोशी, कमलेश दवे, राकेश पानेरी, चेतनपुरी गोस्वामी सहित कई अधिवक्ता कलक्टे्रट पहुंच गए। जहां करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।