
अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा
उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ की सोमवार को अंत्येष्टि हुई। मंत्रोच्चार और बैंड के धुन पर अंतिम यात्रा सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शंभू पैलेस से शुरू हुई। बेटे लक्ष्यराज सिंह अर्थी को कंधा दिया। यात्रा शहर के बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए महासतिया पहुंची। जहां उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार गया।
अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान अपनी बहनों के गले लगकर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भावुक हो गए।
इस दौरान पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा, बाड़मेर जिले के शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी, ताज ग्रुप के सीईओ पुनीत चटवाल, उदयपुर एसपी योगेश गोयल सहित कई लोगों ने पहुंचकर शोक जताया। सिटी पैलेस स्थित शंभू पैलेस परिसर में सुबह से ही शोक जताने वालों की कतारें लगी थीं। गौरतलब है कि अरविंद सिंह मेवाड़ के भतीजे विश्वराज सिंह मेवाड़ भी अंत्येष्टि में शामिल हुए।
उदयपुर पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। शोक की लहर पूरे उदयपुर में दौड़ गई, क्योंकि वे सबके लिए महत्वपूर्ण थे। वे लोकप्रियता के अनेक मानकों को स्पर्श करते थे और मेवाड़ी मान-मर्यादा के लिए जाने जाते थे।
Updated on:
19 Mar 2025 07:58 am
Published on:
17 Mar 2025 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
