
Man mistakenly boards Indigo flight to Udaipur instead of Patna, DGCA ordered an inquiry
Udaipur Airport, Indigo flight लखनऊ से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट में बैठे यात्रियों की उस समय घबराहट बढ़ गई जब फ्लाइट मुंबई लैंड ना होकर उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई। दरअसल, चक्रवात बिपरजॉय का असर मुंबई में भी देखा जा रहा है। इसके कारण मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराने में पायलट को परेशानी आई। ऐसे में खराब मौसम को देखते हुए फ्लाइट को उदयपुर डायवर्ट किया गया।
फ्लाइट लैंड नहीं होने पर घंटों तक यात्री हुए परेशान
जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 2441 ने दोपहर 12 बजे लखनऊ से उड़ान भरी थी और उसे मुंबई पहुंचना था। लेकिन मुंबई में चक्रवात के असर के कारण मौसम खराब था। पायलट ने दो बार लैंडिंग कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में फ्लाइट को उदयपुर डायवर्ट कर दिया गया। यहां करीब साढ़े तीन बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। इस बीच यात्रियों की सांसें थमी रहीं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी। साथ ही फ्लाइट में फंसे यात्रियों विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
देर रात मुंबई पहुंची फ्लाइट
उदयपुर एयरपोर्ट पर काफी इंतजार के बाद इंडिगो की उड़ान ने करीब 10 बजे फिर से मुंबई के लिए उड़ान भरी और सुरक्षित तरीके से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग हो गई। एक यात्री के अनुसार, सभी यात्री मुंबई पहुंच गए। कुछ यात्रियों ने देरी के कारण अन्य फ्लाइट में बुकिंग कराई और मुंबई पहुंचे। इधर, मुंबई में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट भी डिले हुई।
Updated on:
13 Jun 2023 11:38 pm
Published on:
13 Jun 2023 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
