6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में नो-एंट्री में रोकने पर इस युवक ने सिपाही पर ही कर दिया हमला, फिर गुस्साई जनता ने युवक के साथ किया ऐसा

उदयपुर- रॉड सिपाही के सीने पर लगने से खून बहने लगा तथा उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट टूट गई।
2 min read
Google source verification
man attack on traffic police at sevashram chauraha udaipur

उदयपुर में नो-एंट्री में रोकने पर इस युवक ने सिपाही पर ही कर दिया हमला, फिर गुस्साई जनता ने युवक के साथ किया ऐसा

उदयपुर पत्रिका. सेवाश्रम चौराहे पर मंगलवार रात को नो एंट्री में घुसे ट्रेलर को रोकने पर नशे में धुत्त चालक ने यातायात सिपाही को लोहे की रॉड से वारकर घायल कर दिया। रॉड सिपाही के सीने पर लगने से खून बहने लगा तथा उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट टूट गई। घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ते हुए जमकर धुनाई कर दी।
रात करीब 9 बजे प्रतापनगर की तरफ से तेज गति से आया टे्रलर सेवाश्रम चौराहे पर सीधा बीएन कॉलेज की तरफ जाने लगा।

चौराहे पर खड़े तीन सिपाही में से एक ने उसे रोकना चाहा तो नशे में धुत्त चालक ने ट्रेलर में से लोहे की रॉड निकाल सिपाही पर वार कर दिया। सिपाही ने उसे पकड़ते हुए नीचे उतारा। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने जमकर चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को थाने ले गई। नशे में धुत्त सिपाही अब तक नाम पता भी नहीं बता पाया। इधर, सिपाही ने अभी इस संबंध में थाने में किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं दी।

sevashram chauraha udaipur" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/06/ud0632_2911010-m.jpg">

READ MORE: कोचिंग के लिए निकला उदीयमान क्रिकेटर दूधतलाई में डूबा


उदयपुर . शहर की दूधतलाई में मंगलवार सुबह नहाते समय गहराई में चले जाने पर डूबने से एक उदीयमान क्रिकेटर की मौत हो गई। रोज सुबह-शाम कड़ी मेहनत व लगन से अपने खेल को निखारने में जुटे इस क्रिकेटर के असामयिक निधन पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। परिजन, रिश्तेदार व कोच तक इस बात से सकते में हैं कि वह सुबह प्रेक्टिस के बजाय दूधतलाई तक कैसे पहुंच गया।

वर्मा कॉलोनी सेक्टर-11 निवासी गगन (17) पुत्र सुरेश नेभनानी सुबह करीब 6.30 बजे घर से दोस्त के साथ निकला था। शिकारवाड़ी में वंडर एकेडमी पहुंचने के बजाय गगन दोस्त के साथ दूधतलाई चला गया। वहां नहाते समय गहराई में जाने से डूब गया। मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब आधे घंटे मशक्कत कर युवकों ने शव को बाहर निकाला। साथी गगन को एमबी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।