4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने पति पर लगाया शक करने का आरोप

वल्लभनगर थाना के जोरजी का खेड़ा की घटना, मामला दर्ज, जांच शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
suicide

Suicide

हेमन्त गगन आमेटा/वल्लभनगर. वल्लभनगर थाना क्षेत्र के जोरजी का खेडा गांव में एक विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या (woman committed suicide) का मामला दर्ज हुआ है। सीआई महिपाल सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे मृतका के पीहर पुरियाखेडी के करण सिंह पुत्र प्रताप सिंह की ओर से सूचना मिली कि उसकी भतिजी नन्दा कंवर पुत्री प्रताप सिंह की शादी 5 साल पहले जोरजी का खेडा निवासी भारत सिंह 23 वर्ष के साथ हुई थी, उसने गुरुवार शाम को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो मृतका को जमीन पर सुला रखा था और कमरे में पंखे के रस्सी लटकी हुई थी। इस पर शव को वल्लभनगर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया, जहां मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। कार्यपालक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर संदीप अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मृतका के बहन से बात की तो उसने बताया कि मृतका के पति एवं ससुराल वाले उसे पीहर नही आने देते थे। तंग करते थे एवं उस पर शक करते थे। मृतका के चाचा करणसिंह की ओर से मामला दर्ज करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। मृतका की एक पुत्री कुन्जबाला जिसकी आयु 2 वर्ष है एवं दूसरी पुत्री हर्षिता की आयु 2 माह है। मृतका के पिता का निधन हो चुका है। माता गूंगी एवं बहरी है।