15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नांदोली में 250 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

पीपली आचार्यान. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सविता इंटरनेशनल स्कूल, नांदोली की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली रैली में विद्यालय के करीब 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली रेलवे स्टेशन से ग्राम एमड़ी तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने करीब 250 फीट लंबे तिरंगे को हाथों में थामकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र पूर्बिया ने अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया। रैली में प्रकाश चंद्र कीर, लवेश दवे, ममता जोशी, मुकेश कुमावत, पूजा लोहार, रंजना देराश्री, अजय सिंह झाला, मनुज पूर्बिया आदि उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन:
तिरंगा रैली निकालते विद्यार्थी।