4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरकार दो लाख 31 हजार में निपटा विवाहिता की आत्महत्या का मौताणा

mautana customs सरवण गांव में घटना के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
2 min read
Google source verification
आखिरकार दो लाख 31 हजार में निपटा विवाहिता की आत्महत्या का मौताणा

आखिरकार दो लाख 31 हजार में निपटा विवाहिता की आत्महत्या का मौताणा

उदयपुर/ फलासिया. mautana customs पानरवा थाना क्षेत्र के सरवण गांव में विवाहिता की आत्महत्या का विवाद शुक्रवार को 2 लाख 31 हजार की मौताणा राशि चुकाने पर सुलझ गया। इससे पहले पीहर पक्ष ने मौताणे की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर चढ़ोतरा किया था। पुलिस की सहभागिता से मामला थाने के बाहर निपटा।
थाना अधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से अचेत विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने मौताणे की मांग को लेकर गुरुवार को चढ़ोतरा किया। करीब दो सौ हथियार बंद ग्रामीण पीहर से सरवण गांव को रवाना हुए। बीच रास्ते में पुलिस ने पीहर पक्ष को थाने के बाहर आपसी सुलह के लिए प्रेरित किया। पीहर पक्ष ने मौताणे के नाम पर 10 लाख रुपए मांगें। गुरुवार शाम तक बैठक बेनतीजा रही। बाद में पीहर पक्ष मौताणे को लेकर गांव पहुंच गया। इधर, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव में अनियंत्रित हालात पर काबू पाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को दुबारा से शुरू हुई मौताणा वार्ता शाम 5 बजे तय राशि पर खत्म हुई। तब कहीं जाकर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। परिजनों ने झाड़ोल से शव सरवण लाने और देर रात को शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई। हुआ यूं कि सरवण गांव निवासी एक विवाहिता की उसके पति से भोजन बनाने को लेकर अन-बन हो गई। नाराज विवाहिता ने पति की अनुपस्थिति में आत्महत्या कर ली। मौताणे व चढ़ोतरे के बीच पुलिस ने दो दिनों से शव को झाड़ोल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस में मौताणा एक्सपर्ट के नाम से मसुर पानरवा के पूर्व थानेदार वर्तमान में बेकरिया थानेदार सकाराम गरासिया को भी मौके पर बुलाया। mautana customs वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेशसिंह रोहडिय़ा, फलासिया प्रधान सदनदेवी, तहसीलदार हुकुम कुंवर सहित फलासिया, कोटड़ा, माण्डवा, पानरवा झाड़ोल थानों का जाप्ता मौके पर तैनात रहा।