4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक कंधे पर 10 चिकित्सकों का भार, ग्रामीण स्वास्थ्य बीमार

medical and health department सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंगाणा का मामला
2 min read
Google source verification
एक कंधे पर 10 चिकित्सकों का भार, ग्रामीण स्वास्थ्य बीमार

एक कंधे पर 10 चिकित्सकों का भार, ग्रामीण स्वास्थ्य बीमार

उदयपुर/ मूंगाणा. medical and health department संभाग मुख्यालय उदयपुर के संयुक्त निदेशक कार्यालय के अधीन संचालित प्रतापगढ़ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे में भी ग्रामीण स्वास्थ्य को लेकर अनदेखी का आलम है। उपचार की आस लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों की वहां सरकारी चिकित्सालयों में बेकद्री हो रही है। कभी चिकित्सक नहीं मिलते तो कभी नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं के चलते लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा। राजकीय चिकित्सालयों में मरीजों के स्वास्थ्य से होने वाले खिलवाड़ की हकीकत जानने के लिए ये संवाददाता मूंगाणा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो चौंकाने वाली बातें सामने आई। पता चला कि स्वास्थ्य केंद्र में आबादी के हिसाब से 10 चिकित्सक के पद स्वीकृत हैं, लेकिन दिखावे के लिए एक मात्र चिकित्सक स्वीकृत सभी पदों का भार ढो रहा है। मरीजों के परामर्श के अलावा एक मात्र चिकित्सक डॉ. जीवराज मीणा को रेकॉर्ड मेंटेन करने के साथ जिला मुख्यालय पर होने वाली बैठकों को भी समय देना पड़ता है। चिकित्सक की अनुपस्थिति में ढांचागत व्यवस्था के तहत नर्सिंग स्टाफ मरीजों को उनके नाकाफी अनुभव के हिसाब से दवाइयां लिखते हैं। सीएचसी के अधीन आदर्श पीएचसी पारसोला व नया बोरिया के अलावा 8 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। करीब 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण यहां उपचार सेवाएं लेने आते हैं। लैब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर जैसे महत्वपूर्ण पद भी यहां चिकित्सालय में नहीं है।

हाल यहां भी बुरे
चिकित्सा विभाग की स्थिति केवल सीएचसी में ही खराब नहीं है। अधीन संचालित 8 उप स्वास्थ्यकेंद्रों के भी हाल खराब है। मात्र दो एएनएन (प्रसाविका) के कंधों पर तीन-तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों की जिम्मेदारी है। आलम इसलिए भी चिंताजनक है कि सरकारी ढांचा होने के बावजूद लोगों को उपचार की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में उपचार के अभाव में किसी रोगी की जान पर कब बन आए। नहीं कहा जा सकता। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी ओर से समस्या को लेकर जिला प्रशासन एवं चिकित्सा मंत्री को समय-समय पर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी हल नहीं निकल पा रहा है।

सभी जिम्मेदारी मुझ पर
मासिक रिपोर्ट को लेकर ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय की बैठकों में अनिवार्यता बनी हुई है। आउटडोर में मरीजों का उपचार भी करता हूं। एक मात्र मेरे भरोसे सीएचसी की सभी जिम्मेदारियां हैं। medical and health department मेरी तरफ से हर स्तर पर बेहतर के प्रयास करता हूं।
डॅा. जीवराज मीणा, चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी मूंगाणा