1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाड़ ने देश को दिया कृषि का लोकप्रिय नारा

MAIZE: ‘गेंहू छोड़ी ने मक्की खाणो, पण मेवाड़ छोड़ ने कटेई नी जाणो’, 285 वर्ष पूर्व सबसे पहले मेनार में बोई गई थी मक्का की फसल

2 min read
Google source verification
maize

maize

उमेश मेनारिया .मेनार. मेवाड़ पराक्रमी वीरों की भूमि रही है जिसका अपना एक इतिहास है। यह मातृभूमि, धर्म तथा संस्कृति व रक्षा के लिए किए गए पराक्रम की याद दिलाता है। आज हम मेवाड़ से जुड़ी ऐसी जानकारी साझा कर रहे हैं जिसेे काफी कम लोग जानते है। कृषि प्रधान देश में किसी फसल पर पहला नारा 285 साल पहले मेवाड़ ने दिया था, जो नारा था ‘गेंहू छोड़ी ने मक्की खाणो, पण मेवाड़ छोड़ी ने कटी नी जाणो’ अर्थात जो कुछ भी मिलेगा वह खा लेंगे लेकिन अपना देश छोडक़र कहीं नहीं जाएंगे। देशभर में कृषि पर यह एकमात्र प्राचीन नारा है जो विक्रम संवत 1791 अर्थात् वर्ष 1734 ईस्वी में दिया गया। बाद में वर्ष १९६५ में जय जवान जय किसान नारा का नारा दिया गया।


मेवाड़ में मक्का के व्यंजनों की विशेष मनुहार
मेवाड़ में मक्का (मकई) का काफी महत्व है। चाहे इसे बनी मक्की की रोटियां हो या फिर राब। मेवाड़ में मकई या मक्का की राब खासतौर पर बनती आई है। मकई के दलिये को भांपकर उसे ताजा छाछ में घोल दिया जाता है और गर्म कर लिया जाता है। कई बार खौलती छाछ में भी मकई के दलिये को डालकर छिलके अलग कर राब बनाई जाती है। लू के थपेड़ों में भी लोग इसको पीकर दोपहर में आराम से सोते हैं। यह गरमी के मौसम में अधिक प्रयोग की जाती है। आजकल राबड़ी पांच सितारा होटलों में भी उपलब्ध है और विदेशी पर्यटक भी बड़े चाव से राबड़ी का लुत्फ उठा रहे हंै। मान-मनुहार में राब की प्राथमिकता अलग ही है। यह फसल सभी मोटे व प्रमुख खाद्यान्नों की बढ़ोतरी दर में भी सबसे अग्रणी है। आज जब गेहूं और धान मे उपज बढ़ाना कठिन होता जा रहा है, वही मक्का पैदावार के नए मानक प्रस्तुत कर रही है।


भारतीय अन्न नहीं है मक्का
मक्का की फसल की खेती भारत देश में सन 1600 ईस्वी के अन्त में शुरू की गई थी लेकिन मक्का भारतीय अन्न नहीं है। किसी भारतीय प्राचीन कृषि ग्रंथ में इसका जिक्र नहीं है। राजस्थान वासियों को यह फख्र होना चाहिए कि मक्का यहां मुगलकाल में उगाई जाने लगी। पूर्वी राजस्थान में सर्वप्रथम इसकी खेती शुरू हुई और ‘म्है की’ यानी यह क्या है, इसी कारण इसका नाम मक्की या मक्का हआ। भारत मक्का के उपयोगो मे काफी पिछडा हुआ है। जबकि अमरीका में यह एक पूर्णतया औद्योगिक फसल के रूप में उत्पादित की जाती है। संयुक्त राज्य अमरीका में मक्का का अधिकतम उपयोग स्टार्च बनाने के लिए किया जाता है। भारत में मक्का की खेती आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश की जाती है। मक्का का सर्वाधिक क्षेत्रफल राजस्थान में व आन्ध्र में सर्वाधिक उत्पादन होता है परन्तु इसका महत्व जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात व झारखण्ड में भी काफी अधिक है।


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग