4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्य की किरणों से जैसे बनती है सौर ऊर्जा, उसी तरह मन नियंत्रित कर जगा सकते हैं भीतर की ऊर्जा

मन पर नियंत्रण करना ही ध्यान योग
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

सूर्य की किरणों से जैसे बनती है सौर ऊर्जा, उसी तरह मन नियंत्रित कर जगा सकते हैं भीतर की ऊर्जा

उदयपुर. मन पर नियन्त्रण करना। मन को एकाग्रचित्त अथवा केन्द्रित करना ही वास्तव में ध्यान है। ये विचार रविवार को तेरापंथ धर्मसंघ की ओर से हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनि धर्मेश कुमार ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा जिस तरह से सूर्य की किरणों को नियंत्रित कर सौर उर्जा एवं बिजली अर्जित की जाती है। उसी तरह मन पर नियंत्रण कर के अथवा आराध्य पर केन्द्रित कर अंदर की उर्जा को विकसित किया जा सकता है। इससे पहले मुनि विनोद ने ध्यान के महत्व पर विचार व्यक्त किए। तुलसी निकेतन समिति अध्यक्ष गणेश डागलिया ने मुनिजनों का स्वागत किया। महामंत्री डॉ यशवंत कोठारी ने आभार जताया। तेरापंथ सभा उदयपुर के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मेहता, ,समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कोठारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावकों के बीच मुनि ने 3 मार्च तक तुलसी निकेतन में प्रवास पर रहकर प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे प्रवचन की अनुमति दी। एक मार्च को इस कड़ी में अणुव्रत दिवस मनाया जाएगा।
भगवान चित्रगुप्त मंदिर में धार्मिक आयोजन आज
भटनागर सभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त महाराज के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की सालगिरह पर सोमवार को धार्मिक आयोजन होंगे। इसके तहत सुबह 9 बजे जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के बाद हवन होगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसी तरह शाम 6.30 बजे हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित भटनागर सभा भवन से शोभायात्रा व कलश यात्रा निकलेगी। 501 दीपक से भगवान की आरती होगी। महाप्रसादी का भी आयोजन होगा। ये जानकारी मनोज भटनागर ने दी।