5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत के रास्ते से फरार हो गई नाबालिग बालिकाएं, जब मिलीं तो भागने का कारण सुनकर सभी के उड़ गए होश

समिति संस्थान का आज करेगी निरीक्षण , सीडब्ल्यूसी ने की थी शेल्टर : संस्थान के खिलाफ की शिकायत
2 min read
Google source verification
rape with minor in Hanumangarh

cousin raped

उदयपुर. गोवद्र्धनविलास थानाक्षेत्र के नेला गांव स्थित मनु सेवा संस्थान से शेल्टर हुई पांच बालिकाएं मंगलवार तडक़े छत के रास्ते से फरार हो गई। इस घटना की सूचना वार्डन ने दोपहर को पुलिस व बाल कल्याण समिति को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार बालिकाओं को शाम तक अलग-अलग जगह से पकड़ लिया जबकि एक का अभी पता नहीं चला। पांचों बालिकाओं को पिछले दिनों सीडब्ल्यूसी ने मां-बाप के साथ नहीं जाने पर शेल्टर करवाया था। पूछताछ में बालिकाओं ने भागने के लिए संस्थान में लगातार एक ही जैसा खाना देने, छीटाकशी करने व काम करवाने की शिकायत की। सीडब्ल्यूसी ने देर रात बालिकाओं को एक बार उसी संस्थान में शेल्टर किया। बुधवार को समिति सुबह संस्थान का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
संस्थान की वार्डन सोनू साहू ने दोपहर को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि तडक़े करीब 4 बजे संस्थान की छत से पांच बालिकाएं निकल गई। दोपहर दो बजे सूचना पर पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो उन्हें तीन बालिकाएं राजीव गांधी गार्डन व शाम को एक बालिका घंटाघर क्षेत्र में एक परिचित के यहां मिल गई। पुलिस ने चारों बालिकाओं को सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष डॉ.प्रीति जैन, सदस्य बी.के.गुप्ता व हरीश पालीवाल के समक्ष पेश किया।

बालिकाएं बोली, खाना सही नहीं मिलता
बालिकाओं ने पुलिस व समिति के सदस्यों को दिए बयानों में बताया कि संस्थान में उन्हें प्रतिदिन एक जैसा खाना दिया जाता है। वहां किसी तरह के मनोरंजन के साधन नहीं है। संस्थान में रहने के दौरान उन्हें अन्य जगह ले जाकर काम करवाया जाता है। इतना ही नहीं बालिका शेल्टर होने के बावजूद वहां पुरुष की आवाजाही है। समिति ने बालिकाओं के बयान लेने के बाद उन्हें एक बार उसी संस्थान में शेल्टर किया है। सुबह समिति की टीम संस्थान का निरीक्षण पूरे हालत को जानेगी। बालिकाओं ने बयानों में अपने मां-बाप के पास जाने की भी इच्छा जताई है, ऐसी स्थिति में समिति उनके मां-बाप को भी बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि यह वह नाबालिग बालिकाएं है जो अन्य के साथ चली गई। मामले दर्ज होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उन्होंने मां-बाप के साथ जाने से मना कर दिया था।