6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी ने दिलाई इन पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी की शपथ

संकल्प बोध समारोह मनाया
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी ने दिलाई इन पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी की शपथ

उदयपुर. भाविप प्रताप की ओर से शनिवार को संकल्प बोध समारोह का रोटरी बजाज भवन में आगाज हुआ। बतौर अतिथि विधायक किरण माहेश्वरी, व्यवसायी शांतिलाल मेहता, परिषद के दक्षिण प्रांत की अध्यक्ष राजश्री गांधी ने विचार व्यक्त किए। विधायक माहेश्वरी ने इस मौके पर संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लोकेश कोठारी, सचिव मनोज जैन सहित अन्य पदाधिकारियों को संकल्प बोध दायित्व की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माहेश्वरी ने कहा की शपथ के स्थान पर संकल्प बोध का दायित्व पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी पूर्णत: पालन कर भारत विकास परिषद प्रताप की प्रतिष्ठा को आगे ले जाएंगे। यह संस्था सेवा, संस्कार, समर्पण, सहयोग एवं सम्पर्क के उद्देश्यों से बनाई गई है। विगत 26 वर्षों से शहर में विशिष्ट स्थान रखती है। भाविप प्रताप की ओर से संचालित नि:शुल्क मोक्ष रथ की प्रशंसा की। इस मौके पर उपस्थित जनों से 29 अप्रेल को मतदान यज्ञ में हिस्सा लेने की अपील की गई।
दूसरी ओर शांतिलाल मेहता ने कहा कि भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जो कोई भी सहयोग की आवश्यकता होगी। उसमें वे पूर्ण सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में 17 नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
राजश्री गांधी ने बताया कि भाविप के देश भर में लगभग 82 हजार परिवार इस संस्था से जुड़े हुए हैं। परिषद एक सूत्र कार्य है। नव निर्वाचित अध्यक्ष लोकेश कोठारी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष रैन प्रकाश जैन ने संगठन को सहयोग करने वाले सदस्यों का आभार जताया। संरक्षक नरेंद्र पोरवाल व चेतन लूणदिया ने भी विचार रखे ।
संचालन सुमन लूणदिया ने किया।