6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : रणधीर सिंह भींडर ने ढाई करोड से ज्यादा हुए कार्यो का क‍िया उदघाटन, बोले, 60 साल का घाटा एक साथ पूूरा नहींं हो सकता

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
randhir singh bhinder

नाकाबंदी तोड़ भागी कार में मिला अवैध डोडा चूरा, पीछा करने पर तस्करों ने पुलिस जीप को मारी टक्कर

नरेंद्र मेनारिया/खरसाण. खरसाण ग्राम पंचायत मेंं आज वल्लभनगर विधायक व जनता सेना संरक्षक रणधीर सिंह भींडर ने ढाई करोड से ज्यादा हुए कार्योंं का उदघाटन किया । सरपंच भगवतीलाल मेनारिया ने बताया कि विधायक रणधीर सिंह भींडर ने ग्राम पंचायत मेंं विभिन्न मदोंं से 2 करोड 60 लाख के दस से अधिक कार्य कराए गए कार्योंं के उदघाटन किए । इसमें खरसाण मेंं खाद्य भवन 10.30 लाख, पेयजल योजना 88 लाख, गौरवपथ 62 लाख, सामुदायिक भवन मावली डांगियान 3 लाख, गाडरीयावास 3 लाख, मडिकपुरा 3लाख, मडिकपुरा मेंं श्मशान 10 लाख, कटारा घरा इंटरलोकिंग टाइल्स 3 लाख, पानी की टंकी गाडरियावास 3 लाख, पानी की टंकी खरसाण 3 लाख, गाडरीयावास श्मसान 15 लाख , खरसाण मे सीएसआर योजना के तहत आरओ प्लांट 15 लाख रू. आद‍ि के उदघाटन किए । सभी उदघाटन करने के बाद मावली डांगियान मेंं सभा का आयोजन किया गया जिसमें विधायक रणधीर सिह भींडर ने सम्बोधित करते हुआ कहा कि अगर कडी से कडी मिल जाए तो विकास को चार चांद लग जाते हैंं और यह चार चांद इस खरसाण पंचायत मेंं लगे और सभी कार्य हुए हैंं। यह कडी विधायक से लेकर प्रधान व सरपंच तक होती हैैै। इस बार मैंं विधायक बना हूूं, प्रधान भी अपना ही है और सरपंच भी भगवतीलाल अपना ही है , खरसाण पंचायत के विकास कार्य दूसरी पंचायतोंं के लिए उदाहरण है। यहांं के सरपंच भगवतीलाल मेनारिया ने ग्रामीणों की मुख्य समस्या पानी की समस्या को समस्या को समझा और उसको पूूरा भी किया है । मुख्य अतिथि सरपंच भगवतीलाल मेनारिया ने पंचायत के सभी गॉवो मे ग्रामिणो से समस्या क बारे मेंं पूछा तो सभी जगह ग्रामिणो ने किसी प्रकार कि समस्या नही बताई है । विधायक ने कहा कि 60 साल का घाटा एक साथ पूूरा नहींं हो सकता है । इस कार्यक्रम मेंं विधायक रणधीर सिंह भींडर , प्रधान रेखा कुंवर, उपप्रधान देवीलालजाट, जनतासेना प्रदेशाध्यक्ष नानालाल जणवा, जनता सेना किसान सेना के प्रदेशाध्यक्ष रूपलाल मेनारिया, सरंपच भगवतील मेनारिया , बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया , वल्लभनगर सरपंच रूपगिरी गोस्वामी , वाना सरपंच दुर्गेश लौहार,गोपीलाल मेनारिया , खेरोदा थानाधिकारी पूूनाराम गुर्जर , जिला परीषद सदस्य भूूरालाल मेनारिया , जिला अध्यक्ष धर्मराज मियावत , खरसाण जनता सेना ईकाई अध्यक्ष भीमलाल मेनारिया , मोहनलाल पुरोहित , लक्ष्मीलाल मेनारिया , दीपलाल मेनारिया , हीरालाल मेनारिया , उपसरपंच रूपसिह , माधवलाल लौहार , सहीत कई अतिथि व सैकडोंं की संख्या मेंं ग्रामीीण उपस्थित थे।