6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कश्मीर नहीं, राजस्थान है… यहां बादल करते हैं आपसे बातें! एक बार आ गए तो नहीं होगा वापस जाने का मन

www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Google source verification
Sajjan Garh Palace

यह कश्मीर नहीं, बल्कि झीलों की नगरी को घेरे गिर्वा की वादियां हैं, जिसका अनुपम प्राकृतिक सौन्दर्य देश-दुनिया के पर्यटकों को खींच लाता है। इसके दम पर ट्यूर एंड ट्रेवल्स के सर्वे में प्राकृतिक सौन्दर्य की दृष्टि से उदयपुर को दुनिया का तीसरा श्रेष्ठ चुना है। गौरतलब है कि भारत से एकमात्र उदयपुर को सर्वे में स्थान मिला है। तस्वीर में बादलों के आगोश में ‘मानसून‘ पैलेस सज्जनगढ़। (प्रमोद सोनी)

Sajjan Garh Palace

इस महल का निर्माण सं 1884 में मेवाड़ राजवंश के महाराणा सज्जन सिंह ने करवाया था। इसलिए इसका नाम सज्जनगढ़ रखा गया। ऐसा भी कहा जाता है कि महाराणा ने इस महल का निर्माण पहाड़ की चोटी पर इसलिए करवाया ताकि वे अपने पैतृक घर जो चित्तौरगढ़ में है को देख सके। (प्रमोद सोनी)

Sajjan Garh Palace

अब यह महल राजस्थान सरकार के वन विभाग के अधीन है। इस महल से सूर्यास्त का आकर्षक दृश्य भी देखने को मिलता है। महल के द्वारा शहर की झीलों, महलो और इसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों को देखा जा सकता है।  

Sajjan Garh Palace

मानसून महल उदयपुर के पश्चिम से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां से पिछोला लेक का शानदार नजारा दिखाई देता है।  

Sajjan Garh Palace

उदयपुर में भारत के किसी भी शहर से रोड और हवाई मार्ग द्वारा पंहुचा जा सकता है।