12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, ऐसे बची तीन युवकों की जान

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि, कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों युवकों की जान बच गई।

2 min read
Google source verification
Udaipur Car fire

आग लगने के बाद जली कार (फोटो-पत्रिका)

उदयपुर। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर भादवी गुढ़ा के पास गुरुवार तड़के चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान कार में सवार तीन युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर गोगुंदा पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तबतक कार जलकर खाक हो गई।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के तारामंडल निवासी ऋषभ प्रतापगढ़ी फसल बीमा कंपनी से जुड़ा है। अपने दोस्तों के साथ जालोर से डूंगरपुर जा रहा था, तभी अचानक कार के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कार जलकर राख

आग लगने के बाद हाईवे पर करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थाने के हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ हाइवे टीम के भगवत सिंह झाला तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया लेकिन आग को बुझाने में सफलता नहीं मिली। वहीं उदयपुर से दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी।

ऐसे बची युवकों की जान

गनीमत रही कि समय रहते कार सवार तीनों युवकों ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि अक्सर आग लगने और एक्सीडेंट के दौरान कार के दरवाजे ऑटोमेटिक लॉक हो जाते हैं। ऐसे में कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाते। इस हादसे में गनीमत रही कि समय रहते तीनों युवक जलती कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाइवे टीम ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को हटवाया और यातायात दोबारा सुचारू करवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग