4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साले की हत्या के आरोप में गिरफ्तार जीजा व उसके साथी से पुुुुल‍ि‍स और करेगी पूछताछ, हो सकता है और नया खुलासा

हत्या के आरोपी जीजा सहित दो का रिमांड बढ़ाया, सविना में देर रात हुई युवक हत्या का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
murder

हाड़ौती में खून से सने रिश्ते: भाई ने भाई के सीने में उतारा खंजर तो पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, लगातार किए 35 वार

उदयपुर. साले की हत्या के आरोप में गिरफ्तार जीजा व उसके साथी की रिमांड अवधि को अदालत ने गुरुवार को आदेश देकर दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले जसवंत उर्फ कपिल पुत्र प्रभुलाल गुर्जर की हत्या के मामले में सविना थाना पुलिस ने डी ब्लाक सेक्टर-14 निवासी यशवंत उर्फ यशपाल पुत्र कन्हैयालाल सालवी व सालवी कॉलोनी, सूरजपोल निवासी विकास पुत्र पप्पू सालवी को गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि में पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल की तस्दीक के साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया, लेकिन पूछताछ के बावजूद आरोपियों ने अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की जानकारी नहीं दी। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अदालत के समक्ष दो दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगा। गौरतलब है कि मृतक जसवंत गुर्जर की बहन भावना ने यशपाल सालवी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में विवाद बना हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों में राजीनामा भी हुआ। रविवार रात को जसवंत ने प्रेमविवाह को लेकर ही जीजा यशपाल से गालीगलौच कर दी थी। इस पर जसवंत के खिलाफ यशपाल ने थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन कुछ समय बाद फिर उपजे विवाद में यशपाल ने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।