4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में फायरिंग की घटनाओं के बाद अब मर्डर से फैली दहशत, गैंगवार में युवक की गोली मारकर हत्या

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
MURDER

उदयपुर में फायरिंग की घटनाओं के बाद अब मर्डर से फैली दहशत, गैंगवार में युवक की गोली मारकर हत्या

मो. इलियास/उदयपुर. शहर में व्यवसायियों पर लगातार फायरिंग की घटनाओं में पुलिस ने चंद गुर्गो को पकडक़र एक दिन पूर्व जहां वाहवाही लूटी वहीं दूसरे ही दिन शनिवार को गैंगवार में एक युवक की हत्या से फिर से सनसनी फैल गई। रामपुरा चौराहे के एकलिंग गार्डन के सामने दो बाइक सवार चार युवकों ने बदले की नीयत से मल्लातलाई निवासी गजेन्द्र (32) पुत्र प्रकाश छापरवाल को गोली मार दी। घटना के समय साथ रहे उसके भाई व दोस्त उसे उठाकर निजी चिकित्सालय ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर एमबी चिकित्सालय रेफर किया गया, वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व भाई ने दीपक चंदेल, रमेश चंदेल, सुनील लोट व रजनीश चंदेल पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि दो साल पहले गजेन्द्र व उसके परिजनों ने विनोद लोट की हत्या कर दी थी, उस मामले में गजेन्द्र एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था। शाम को वह भाई महेन्द्र व राहुल तम्बोली के साथ रामपुरा में प्लाट देकर वापस घर आ रहा था तभी आरोपियों ने हमला कर मार कर डाला। वारदात के बाद मृतक के परिवार, रिश्तेदार सहित कई लोग अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के साथ पुलिस को भी खरीखोटी सुनाई। माहौल गरमाने पर कंट्रोल रूम से अस्पताल व मृतक के घर पर एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

READ MORE : कहां खो गया कान्हा का पालना.? उदयपुर के जनाना अस्‍पताल के पालने में 10 सालों में करीब डेढ़ सौ नवजात पहुंचे.. अब इस वजह से हटा पालना..

गौरतलब है कि शहर में गत दिनों स्टाम्प वेंडर सोहनपुरी,प्रोपर्टी कारोबारी कालूलाल जैन,अम्बामाता के हिस्ट्रीशीटर रहे कन्नु उर्फ कन्हैयालाल और एक अन्य पर हुई फायरिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें भोपामगरी सेक्टर तीन निवासी भीमसिंह उर्फ भीमा,खांजीपीर निवासी ईदरिश पुत्र शरीफ शेख,मुर्शीदनगर सेक्टर 12 निवासी नाहिद पुत्र अब्दुल गफार शामिल है जबकि एक आरोपी वाजिदपुर वैशाली बिहार निवासी पंकज सहानी पुत्र विश्वेश्र साहनी को बापूबाजार में फायरिंग के वक्त ही भीड़ की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया था।