
क्या आप जानते हैं नेशनल ज्योग्राफिक के प्राइवेट जेट एक्सपीडिशंस के तहत दुनिया भर के डेस्टिनेशंस पर ले जाया जाता है। इसमें जेट में सवार होकर यात्रियों को अलग-अलग तरह की ट्रिप पर ले जाया जाता है। इसमें एक ट्रिप के तहत प्राचीन परंपराओं और प्राकृतिक धरोहरों से भरपूर स्थानों की सैर करवाई जाती है। दुनिया के ऐतिहासिक व यूनेस्को संरक्षित स्थानों पर जाने का अवसर मिलता है। इस ट्रिप की खास बात यह है कि इसमें भारत से अकेला उदयपुर शहर शामिल है। गौरतलब है कि सितंबर 2022 में नेशनल ज्योग्राफिक का प्राइवेट जेट उदयपुर आ चुका है। इसमें 63 यात्री यहां पहुंचे थे। ये जेट दो दिन यहां उदयपुर एयरपोर्ट पर रुका था।
22 दिनों की यात्रा में 8 देशों की सैर
नेशनल ज्योग्राफिक का प्राइवेट जेट बोइंग 757 है। इसमें बैठकर एंशिएंट ट्रेडिशंस एंड नेचुरल वंडर्स के ट्रिप में उदयपुर की भी सैर कराई जाती है। यह यात्रा सितंबर माह में होती है। इसके तहत 22 दिनों में 8 देशों का सफर होता है। इस विशेष जेट में हर तरह की सुविधाएं शामिल हैं और अधिकतम 75 यात्री सफर कर सकते हैं। इस यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग होती है। इसका किराया करीब 99 हजार से 109 हजार डॉलर तक होता है।
इन देशों की कराई जाती है सैर
1-2 दिन - सिएटल, वॉशिंगटन, यूएसए
3-5 दिन - क्योटो, जापान
6-8 दिन - होइ इन , विएतनाम
9-10 दिन - उदयपुर, भारत
11-12 दिन - सेशेल्स
13-15 दिन- मसाई मारा, नेशनल रिजर्व, केन्या
16-17 दिन - कायरो, इजिप्ट
18-20 दिन - मैड्रिड, स्पेन
21 वां दिन - वॉशिंगटन डीसी, यूएसए
Published on:
23 Feb 2024 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
