15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब गलियों में कलाकार गा बजाकर लोगों को करेंगे जागरूक

नो मास्क नो एंट्री जन जागरण अभियान
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur_nagarnigam.jpg

साइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. नो मास्क नो एंट्री जन जागरण अभियान के तहत नगर निगम अब की ओर से लोक कलाकारों के माध्यम से उदयपुर की गलियों में लोकगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रतिबद्ध संस्थान के गिरीश भारती ने बताया कि रविवार को लोक कला मंडल के 6 पारंपरिक कलाकारों के माध्यम से देहली गेट चौराहे से धानमंडी, मंडी की नाल, भड़भुजा घाटी, बड़ा बाजार, घंटाघर तक के क्षेत्र की गलियों में कला जत्थे जाकर लोक गीतों पर बनाए गए कोरोना दूर भगाओ गानों के माध्यम से जागरूकता फैलाएंगे। लोक कलाकारों द्वारा मेवाड़ी बोली में बनाए गए गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक दो कलाकार अब विभिन्न स्थानों पर गा बजाकर जागरूक करेंगे।
पैदल रैली आज

नगर निगम एवं उदयपुर माहेश्वरी समाज के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन रविवार सुबह 8 बजे होगा। पैदल रैली स्वरूपसागर, फतहसागर लिंक नहर, फतहसागर छोर से पीपी सिंघल मार्ग होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पर समाप्त होगी। रैली में विभिन्न संदेश दिए जाएंगे। निगम उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि नगर निगम की ओर से शुक्रवार एवं शनिवार को विभिन्न स्थानों पर 15,500 मास्क वितरित किए गए।