12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब निजी हॉस्पिटलों में हो सकेगी साढ़े 16 हजार में प्लाज्मा थैरेपी

- सरकार ने तय की दर
less than 1 minute read
Google source verification
अब निजी हॉस्पिटलों में हो सकेगी साढ़े 16 हजार में प्लाज्मा थैरेपी

अब निजी हॉस्पिटलों में हो सकेगी साढ़े 16 हजार में प्लाज्मा थैरेपी

भुवनेश पंड्या

उदयपुर.. अब प्रदेश के निजी हॉस्पिटलोंं में 16500 रुपए में प्लाज्मा थैरेपी हो सकेगी। कोविड-19 के लिए तय किए गए हॉस्पिटलों के लिए इसकी दरें सरकार ने तय कर दी हैं। प्लाज्मा थैरेपी के लिए यदि प्लाज्मा की जरूरत होतीी है तो उसे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों द्वारा निजी चिकित्सालयों को प्लाज्मा प्रति बैग 200 एमएल की साढ़े 16 हजार रुपए में दी जा सकेगी। कोई भी निजी हॉस्पिटल थैरेपी के लिए इससे अधिक राशि नहीं ले सकेंगे। इसे लेकर चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने आदेश जारी किए हैं।

----

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्लाज्मा थैरेपी प्रभारी डॉ भागचंद ने बताया कि नियमित प्लाज्मा थैरेपी की जा रही है, नौ अक्टूबर तक उदयपुर में 100 डोनेशन प्रोसिजर पूरे हो चुके है, 199 प्लाज्मा शामिल किए गए, जिनमें से एक से दो यूनिट तैयार किया गया, जिसमें अब तक 196 यूनिनट अलग-अलग मरीजों को प्लाज्मा चढाया जा चुका है। 16 मरीजों को दो-दो बार प्लाज्मा दिया गया है। 180 मरीजों को प्लाज्मा दिया गया है।

----