5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शपथ ग्रहण समारोह में भामाशाहों का किया सम्मान

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
lakhara samaj

शपथ ग्रहण समारोह में भामाशाहों का किया सम्मान

उदयपुर . लखारा चौक व्यापार संघ की प्रथम शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ। इस मौके पर पांच भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिविजन अध्यक्ष पारस सिंघवी ने कहा कि भारी यातायत दबाव से व्यापारी परेशान है। मार्शल चौराहे से देहलीगेट तक वन-वे कराने की सालों से चली आ रही मांग पूरी कराने के लिए पुलिस-प्रशासन से चर्चा की जाएगी। नाड़ाखाड़ा-लखारा चौक में नई खुली 30 फीट रोड का लाभ व्यापारियों को नहीं मिल रहा है। शीघ्र ही इसका समाधान कराया जाएगा। भाजपा जिला मंत्री जिनेन्द्र शास्त्री ने शहर में पार्किंग समस्या समाधान की बात कही। दीपावली सजावट स्पद्र्धा में व्यापारियों की भागीदारी का आह्वान किया। चेम्बर ऑफ कॉमर्स महामंत्री राजमल गोदड़ोत, सदस्य आलोक पगारिया, संघ संरक्षक ब्रजमोहन अग्रवाल, पार्षद सरोज अग्रवाल ने विचार रखे। अध्यक्ष चेतन सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
इन्होंने ली शपथ
संरक्षक ब्रजमोहन अग्रवाल, संरक्षक श्याम मानूजा, अध्यक्ष चेतन सोनी, सचिव राजेश खत्री, उपाध्यक्ष ललित जैन, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री हरीश सोनी, कोषाध्यक्ष मनोहर भोरावत, प्रचार प्रसार मंत्री कालू प्रजापत, सह सचिव नितेश जैन, सांंस्कृतिक मंत्री चन्द्रेश लक्षकार, सदस्य भरत जैन, बजरंग मंत्री, करण अग्रवाल, मुकेश वाधवानी, कमल मानूजा, मनोज सोनी, कमल सोनी, तरूण सोनी, राकेश जैन, ओमप्रकाश जैन, अनिल बंसल, मुकेश मेहता को शपथ दिलाई।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में वरिष्ठ सदस्य ब्रजमोहन अग्रवाल, राजेश शर्मा, मांगीलाल सोनी, ओमप्रकाश जैन, राजेश जैन को सम्मानित किया गया। प्रारम्भ में आशा जैन ने प्रस्तुति दी। सचिव खत्री ने आभार जताया।