3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में नाबालिग खिलाड़ी से उसके कोच ने की अश्लील हरकत, मामला दर्ज

आरोपित भूपालपुरा लाडजी चेस एकेडमी का संचालक, भूपालपुरा थाने में कटी जीरो नम्बर एफआईआर, जोधपुर भेजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 8 May 2018, 7:00 AM IST

CHILD ABUSE

उदयपुर . भूपालपुरा स्थित लाडजी चेस एकेडमी के संचालक प्रवीण कोठारी के खिलाफ एक महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री से सोते समय अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना स्थल जोधपुर का होने पर पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर काटकर उदयमंदिर थाना पुलिस को भिजवाई है।

पीडि़ता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री पिछले एक साल से लाडजी चेस एकेडमी भूपालपुरा में एडवोकेट प्रवीण कोठारी के पास शतरंज सीखने जाती है। गत 5 व 6 मई को जोधपुर के उम्मेद क्लब में चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए उसने पहली बार पुत्री को अन्य बच्चों के साथ अकेले भेजा। जोधपुर में क्लब में ही खेलने व ठहरने की व्यवस्था की गई थी लेकिन 5 मई की रात को कोठारी उम्मेद क्लब में नहीं रुककर सभी को पास में ही जीलान पैलेस में लेकर आ गया। रात को कोठारी ने पुत्री को सोते हुए अश्लील हरकत की। नींद खुलने पर पुत्री ने उसे हटाने की कोशिश की तो वह फिर से वहीं हरकतें करने लगा। बच्ची डर के मारे रोने लगी।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद 7 मई को बच्ची लौटी तो काफी डरी-सहमी थी। पूछने पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो परिवार को खत्म कर देगा। पीडि़ता की मां की लिखित रिपोर्ट पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज की है।

READ MORE : उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर संघर्षरत वकील उतरेे सड़क पर , की नारेबाजी, देखें तस्‍वीरें

मुंबईया बाजार के दुकानदार से वसूला जुर्माना

उदयपुर. फतहसागर स्थित मुंबईया बाजार में गन्दगी फैलाने पर लेक पेट्रोल टीम ने दुकानदार पर दो हजार रुपए का जुर्माना वसूला। टीम ने दुकान नंबर एक का चालान काटते हुए झील को गन्दा न करने को पाबन्द किया। साथ ही वहां अवैध रूप से मछली पकडऩे वाले चार जनों के कांटे-डोर आदि जब्त किए। टीम प्रभारी देवेन्द्र सैनी ने बताया कि टीम ने शोभागपुरा, अशोका पैलेस, देहलीगेट, हिरणमगरी सेक्टर 14, धानमण्डी, शिक्षा भवन चौराहा एवं फतहसागर क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों से करीब 26 किलोग्राम पॉलिथिन जब्त की। उनसे शास्ति के रूप में 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया।