4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आला अधिकारी पहुंचे ओड़ा के जंगल में

मोरों का मारने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
officers arrive in the forest of Oda

आला अधिकारी पहुंचे ओड़ा के जंगल में

उदयपुर. झाड़ोल . ग्राम पंचायत ओड़ा के जंगलों में ५ दिनों अज्ञात लोगों की ओर से मोरों को मारने का मामला सामने आने के बाद बुधवार को ओड़ा के जंगलों में पहुंचे।
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका के 9 जनवरी को मोरों का शिकार खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसके बाद वन विभाग की टीम बुधवार को ओड़ा के जंगलों में पहुंची, जहां जगह-जगह मोर पंखों की जांच कर रात्रि गश्त बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए। सहायक वन संरक्षक सुशील कुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया शिकार की आशंका जताई गई है। वन विभाग की टीमों को रोज रात गश्त के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर रेंजर विजेन्द्र सिंह सिसोदिया, मोहब्बत सिंह सहित कई वन कर्मचारी मौजूद थे।
यह है मामला
ग्राम पंचायत ओडा के निकट वन नाका के पास ही खादरा स्थित पहाड़ी क्षेत्र में जंगल मेंं मोर को अज्ञात व्यक्तियों की ओर से 5 दिन से लगातार शिकार कर ले जाने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में वन विभाग में शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी।