28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झीलों की झोली भरने वाले झाड़ोल-अलसीगढ़-मदार में एक-एक इंच बरसात

उदयपुर शहर के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं कम तो कहीं तेज बरसात हुई। शनिवार सुबह से शाम तक में झाड़ोल, अलसीगढ़, मदार में अच्छी बरसात हुई। इससे ऊपरी बांधों में आवक होगी, जो झीलों को भरने के लिए मुफीद होगी। अब तक हुई बरसात से देवास प्रथम, मादड़ी बांध और बारापाल में 2-2 इंच पानी की आवक हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर. मानसून में अब तक हो रहा तेज बरसात का इंतजार शनिवार को पूरा होता नजर आया। पहली बार लगातार तेज बरसात हुई। उदयपुर शहर के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं कम तो कहीं तेज बरसात हुई। शनिवार सुबह से शाम तक में झाड़ोल, अलसीगढ़, मदार में अच्छी बरसात हुई। इससे ऊपरी बांधों में आवक होगी, जो झीलों को भरने के लिए मुफीद होगी। अब तक हुई बरसात से देवास प्रथम, मादड़ी बांध और बारापाल में 2-2 इंच पानी की आवक हुई है।

---

जारी रहेगा क्रम, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तेज होकर डीप डिप्रेेशन में परिवर्तित हो चुका है। इससे दो दिन तक मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में अधिकांश क्षेत्रों में बरसात की संभावना है। उदयपुर संभाग में 4-5 अगस्त को कहीं भारी तो कहीं अतिभारी बरसात की संभावना भी जताई गई है।

---

कहां कितनी बरसात

वर्षा मापक केंद्र - बरसात (मिमी में)

झाड़ोल - 40

मदार - 23

ओगणा - 21

अलसीगढ़ - 18

नाई - 15

गोगुन्दा - 14

वल्लभनगर - 11

उदयसागर - 11

उदयपुर शहर - 6

स्वरूपसागर - 5

डबोक - 4

बागोलिया - 3

--------

शनिवार सुबह तक कहां कितनी बरसात

वर्षा मापक केंद्र - बरसात (मिमी में)

गोगुन्दा - 16

सेई बांध - 16

बागोलिया - 15

कोटड़ा - 10

झाड़ोल - 9

ओगणा - 7

देवास - 5

उदयसागर - 5

वल्लभनगर - 5

डबोक - 3

मदार - 2

नाई - 2

स्वरूपसागर - 2

उदयपुर शहर - 2