4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस संगठन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कार्यसमिति बैठक के लिए चुना उदयपुर

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की रही शिरकत
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

इस संगठन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कार्यसमिति बैठक के लिए चुना उदयपुर

उदयपुर. अखिल भारतीय समता युवा संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली कार्यसमिति बैठक शनिवार को उदयपुर के बीएन कॉलेज सभागार में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल पगारीया की अध्यक्षता मेें देश भर से आए सत्र 2018-20 की पहली कार्यकारिणी सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मंत्री, राष्ट्रीय प्रवत्ति संयोजक, कार्यकारिणी सदस्य, लीड मेंबर्स, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थानीय शाखा प्रमुख सहित उपस्थित 90 युवा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सम्मानित जनों की ओर से पूर्व में किए गए कामों को लेकर चर्चा हुई। सामाजिक, धार्मिक कार्य, व्यसन मुक्ति आयाम, उत्क्रान्ति आयाम, समता शाखा प्रकल्प, समता युवा संदेश मुखपत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। नवीन आयाम में युवा प्रबोध पर भी चर्चा हुई। प्रादेशिक सामाजिक संयोजक अल्पेश धाकड़ ने बताया की आचार्य रामेश की ओर से प्रदत्ता उत्क्रांति प्रकल्प के तहत देश भर मे चल रहे क्रांतिकारी प्रयास व परिणाम पर समता युवा संघ की विशेष चर्चा हुई।
रामेश गुरु के प्रति समर्पणा का भाव युवाओं मे देख विभिन्न कार्यों की परिणीत की परिकल्पना आश्वस्त करने वाली दिखी। राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी अतिथि पदाधिकारियों का धन्यावाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मोगरा ने राष्ट्रीय बैठक के उदयपुर में आयोजित करने पर आभार जताया। समापन तेरे पावन चरणों में,,,संघ की थीम पर हुआ। ये जानकारी प्रादेशिक सामाजिक संयोजक अल्पेश धाकड़ दी।