
पांच दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी बागोर की हवेली में शुरू...इन राज्यों के कलाकारों की 40 पेंटिंंग की गई हैं प्रदर्शित
प्रमोद सोनी/ उदयपुर. देश के कई राज्योंं से आए चित्रकारोंं की पेंटिंग की प्रदर्शनी सोमवार को बागोर की हवेली में शुरू हुई। पेेंटिंग प्रदर्शनी का उद्वघाटन चित्रकार राजेश सोनी ने किया। इस दौरान बागोर की हवेली में प्रदर्शनी को देखने देसी विदेशी पर्यटकों के अलावा शहर के कई कला प्रेमियों ने पेंटिंग देखी और इसे खूब सराहा।
चेप्टर के सिद्धार्थ सोनी ने बताया कि चेप्टर के चित्रकार शांतिनिकेतन के कला भवन विश्व भारती विश्व विद्यालय के छात्र है। जो देश के सभी राज्यो से आए है नई दिल्ली से तन्वी श्रीवास्तव, आसाम से राजा बोरो, बिश्वजीत, झारखण्ड से मोश्मी महतो और सौरभ कुमार, उत्तर प्रदेश से सत्यम सिंह ने अपनी पेंटिंग को प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी में 40 पेंटिंगे लगाई गई है। उन्होने बताया की शहर व आसपास के जीवंत फोटो की पेंटिंग बनाई गर्ह है। जिसमें चित्रकारो ने पेंटिंग,ग्राफि क्स, प्रिंट, टेक्सटाइल, लेंडस्केब, प्रोटे्रट जैसी कलाओ को पेंटिंग के जरिये प्रदर्शित किया। कुछ पेंटिंग कैनवास पर तो कुछ पेपर पर बनी हुई है।
Updated on:
23 Oct 2018 03:54 pm
Published on:
23 Oct 2018 02:53 pm
