
पैंथर के सामने नहीं चली पुलिस के हवलदार की, मौका देखते ही पैंथर ने पलटा पाला
उदयपुर/ जावरमाइंस. panther attack उदयपुर के टीडी थानान्तर्गत गोजिया गांव के ग्रेटा फला में शुक्रवार को मुंह तक आए शिकार के छिन जाने से खिसियाए एक पैंथर ने खूब उत्पात मचाया। देर शाम तक पुलिस, ग्रामीण और वनविभाग के दल ने उसकी घेराबंदी के ढेरों प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सूर्यास्त से पहले पैंथर ने खुद को घिरता देख थाने के हेडकांस्टेबल, ग्रामीण एवं वनकर्मी पर हमला बोल उन्हें घायल कर दिया। हालांकि, हमले में किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है।
हुआ यूं कि ग्रेटा फला में पैंथर ने आबादी बस्ती के समीप एक बछड़े का शिकार करने का प्रयास किया। यह देख ग्रामीणों ने हल्ला मचाया और लोगों के बीच खुद को घिरता देख पैंथर एकबारगी शिकार छोड़कर दूर हो गया। इसकी सूचना लोगों ने थानाधिकारी कमलेंद्रसिंह को दी। सूचना पर एएसआई मोहम्मद मुस्ताक एवं वनविभाग के रैंजर सुरेंद्रसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। इस बीच पैंथर लोगों से बचता हुआ समीपवर्ती पहाडिय़ों में घूमता रहा। यह देख ग्रामीणों की भीड़ उसे दूर खदेडऩे के प्रयास करती रही, लेकिन एक पहाड़ पर लोगों को चढ़ता देख दूसरे पहाड़ पर पहुंच जाता है। ऐसा ही दूसरे पहाड़ से पहले पहाड़ी हिस्से में जाकर लोगों को खूब छकाता रहा। लोगों की नाराजगी और पैंथर की यथास्थान मौजूदगी की सूचना पर मुख्य वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा एवं विभागीय शूटर मौके पर पहुंचे। लेकिन, विभागीय स्तर पर उसे घेराबंदी कर ट्रेंकूलाइज करने के सभी प्रयास निरर्थक रहे। panther attack शाम के समय पैंथर ने खुद के बचाव में हेड कांस्टेबल मणिलाल के अलावा एक वनकर्मी एवं एक ग्रामीण पर हमला बोल दिया।
Published on:
07 Dec 2019 06:00 am
