4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां पैंथर ने अचानक क‍िया हमला.. एक व्यक्ति गंभीर घायल और दूसरे ने पेड़ पर चढकऱ बचाई अपनी जान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
panther

पैंथर ने अचानक क‍िया हमला.. एक व्यक्ति गंभीर घायल और दूसरे ने पेड़ पर चढकऱ बचाई अपनी जान

गुड़ली. भल्लों का गुड़ा गांव में गुरुवार को पैंथर ने दो युवकों पर अलग-अलग हमला किया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, वहीं दूसरे ने पेड़ पर चढकऱ अपनी जान बचाई।

भल्लों का गुड़ा निवासी मानाराम डांगी ने बताया कि भल्लों का गुड़ा गांव के वक्ता (55) पुत्र खुमाजी डांगी सुबह करीब 8 बजे अपने मवेशी लेकर गांव के पास सेजों की भागल स्थित खेत में गए। जैसे ही वे खेत में पहुंचे, जो वहां छुपकर बैठे पैंथर ने हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में वक्ता ने जैसे-तैसे खुद को पैंथर से बचाया। गंभीर रूप से घायल वक्ता लडख़ड़ाते हुए करीब एक किलोमीटर दूर गांव में स्थित अपने घर पहुंचे और परिजनों को पैंथर के हमले की जानकारी दी। इस पर परिजन वक्ता को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। मानाराम ने बताया कि पैंथर के हमले से वक्ता का दायां गाल लटक गया। ललाट एवं दोनों हाथों पर गहरे घाव आए हैं।

READ MORE : video : मतदाता सूची में 42 लाख नामों की जांच करें निर्वाचन आयोग : सचिन पायलट


इसी तरह सुबह करीब 9.30 बजे भल्लों का गुड़ा निवासी भैरूलाल (40) पुत्र नवलराम डांगी भी अपने खेत में पहुंचा, जहां काम करते समय उस पर पैंथर ने हमला कर दिया। भैरूलाल ने हमले से पूर्व पैंथर को देख लिया और पास में मौजूद नीम के पेड़ पर चढऩे लगा। इसी दौरान पैंथर उस पर झपटा और उसकी एडी को चोट आई। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक पैंथर जंगल की ओर भाग गया। भैरूलाल को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपवन संरक्षक उत्तर ओपी शर्मा ने बताया कि पैंथर के हमले की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर नियुक्त किया गया है। कर्मचारी मौके पर ही मौजूद रहकर हालात पर निगाह बनाए हुए हैं। वहींं, ग्रामीण इस घटना केे बाद सेे ही खौफजदा हैैं ।