
छात्राओंं के साथ छेड़़खानी के विरोध में फूटा अभिभावकों का गुस्सा, जड़ दिया स्कूल पर ताला
सराड़़ा़. शनिवार को उपखंड क्षेत्र के केजड़ कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर स्टाफ की लापरवाही के चलते स्कूल परिसर में छात्रोओं के साथ छेडख़ानी को लेकर जबरदस्त विरोध करते हुए मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रकट किया ।
ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया अभिभावकों ने बताया कि बार-बार विद्यालय स्टाफ को बच्चों की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद स्टाफ द्वारा हल्के में लेने से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों ने बताया कि आए दिन स्कूल में छात्राओं के साथ छेडख़ानी के साथ मारपीट लडक़े कर रहे हैं जिसको लेकर अभिभावकों द्वारा संस्था प्रधान को जानकारी देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लेने पर यह कदम उठाना पड़ा।
सूचना पर सराडा पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचकर स्कूल के दरवाजे खुलवाए और बच्चों को कक्षाओ में बैठाऐ संस्था प्रधान को दोषी बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर प्रिंसिपल ने सराडा पुलिस को दोषी बच्चों के खिलाफ कार्रवाई का रिपोर्ट दी मौके पर उप सरपंच पंकज चौबीसा ,दल्लाराम पटेल,रमेश कलाल, एसएमसी अध्यक्ष तोला राम मीणा सहित गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
इनका कहना
विद्यालय मेंं कल बच्चोंं के बीच कहासुनी जरूर हुई थी उसी को लेकर आज ग्रामीणोंं ने विरोध प्रकट किया ग्रामीणोंं की शिकायत पर पुलिस मेंं दोषी बच्चोंं के ख्रिलाफ कार्यवाही के लिए रिपोर्ट दे दी गई है ।
चंपा लाल व्यास, संस्था प्रधान राउमावि केजड
Published on:
19 Oct 2019 07:35 pm
