6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Changemaker : राजनीति में स्‍वच्‍छता के ल‍िए आधी दुन‍िया ने समझी ज‍िम्‍मेदारी, बदलाव के लाने के ल‍िए ल‍ी शपथ

राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत महिलाओ की बैठक आयोजित
2 min read
Google source verification
patrika changemaker

Patrika Changemaker : राजनीति में स्‍वच्‍छता के ल‍िए आधी दुन‍िया ने समझी ज‍िम्‍मेदारी, बदलाव के लाने के ल‍िए ल‍ी शपथ

भटेवर/झाड़ोल/गोगुंदा. राजस्थान पत्रिका के स्वच्छ राजनीत‍ि को लेकर चल रहे अभियान चेंजमेकर के तहत गुरुवार को उदयपुर में कई विधानसभाओं में बैठकें हुईं। सभी में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी न‍िभाई।वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के महाराज की खेड़ी में स्वयं सहायता समूह, आशा, कार्यकर्ताओंं की बैठक अटल सेवा केंद्र पर आयोजित की गई। जिसमें समूह की महिलाओंं, युवतियों के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियोंं ने राजनीति के बदलाव के नायक के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। स्वयं सहायता समूह की वरिष्ठ सदस्य दीपिका राव ने बैठक का संचालन करते हुए राजनीति में युवा के साथसाथ साफ छवि, मिलनसार और शिक्षित व्यक्ति एवं महिलाओंं को मौका देने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर स्‍वयं सहायता समूह की करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान समूह की ग्राम संगठन सहायिका लीला भील ने स्वच्छ राजनीत‍ि के लिए उपस्थित महिलाओंं को स्वयं सक्र‍िय होकर अन्य को प्रेरित करने, महिलाओंं की राजनीत‍ि में भागीदारी बढ़ाने, आपराधिक अतीत वाले भ्रष्‍ट एवं अनैतिक राजनीतिज्ञों का साथ नहींं देने के लिए संकल्प दिलवाया। इसी तरह वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र मेंं भीण्डर, कानोड, खेरोदा, भटेवर तीन बैठकेंं आयोज‍ित की गई और सभी में मह‍िलाओं ने राजनी‍ति से अटूट र‍िश्‍ता जोड़नेे का संंकल्‍प ल‍िया।

READ MORE : उदयपुर में ‘शक्ति’ ने राजनीतिक स्वच्छता के लिए भरी हुंकार, राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए लिया संकल्प

झाड़ोल उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को पत्रिका के महा अभियान चेंज मेकर के तहत 101 आजीविका समूह , साथिन , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहयोग‍िनी महिलाओंं ने सभा स्थल पर स्वछ राजनीति का संकल्प लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी विपुल कुमार, नाना लाल शर्मा, भानु जैन ने महिलाओं को शपथ दिलाई। इसी तरह गोगुन्दा विधानसभा में महिलाओं की बैठक पंचायत समिति सभागार में हुई जिसमें राजनीति के बदलाव के नायक के रूप में अपने विचार रखे। महिलाओं ने बताया कि राजनीति में युवा के साथ-साथ साफ छवि, मिलनसार और शिक्षित व्यक्ति को मौका देना चाहिए। इस मौके पर करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही संकल्प लिया कि आने वाले समय हम बदलाव के रूप में पूर्ण निष्ठा के साथ काम करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। इसी तरह सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के सराड़़ा़ उपखंड में 50 मह‍िलाओं ने भाग ल‍िया। इसके अलावा कानोड़, फलासिया, मावली आदि कई जगह आयोजन हुए।