
Patrika Mega Trade Fair : जन्माष्टमी की छुट्टी के दिन खूब उमड़े खरीदार, मौज-मस्ती का मजा भी लूटा
राकेश्ा शर्मा राजदीप/ उदयपुर. 'शहर में हमेशा पत्रिका की ओर से लगाए मेलों में एक ही जगह देश के विभिन्न राज्यों से आए विक्रेताओं के आकर्षक उत्पाद वाजिब दामों पर उपलब्ध होते हैं। इतना ही नहीं, इन मेलों में खरीदारी के साथ विशेष सुविधाएं और सुरक्षा के साथ सम्पूर्ण परिवार को मौज-मस्ती का अलग आनंद और कहीं नहीं मिलता। तभी तो बरसों से इसकी विश्वसनीयता और गुणवत्ता शहरवासियों की जान और पत्रिका की पहचान बनी हुई है।Ó यह कहना था सौभागपुरा क्षेत्र से आए संजय धाकड़ का जिन्होंने हर दिन मेगा टे्रड फेयर में खरीदारी का कीर्तिमान बनाया। अंतिम दिन सोमवार को भी वे अपने परिवार और मित्रों सहित समापन मौके पर मेले में उपस्थित थे।
मेले में दिल्ली से इलेक्ट्रोनिक आयटम्स लेकर आए व्यवसायी संदीप कपूर कहते हैं 'एेसे ग्राहकों की बदौलत मेलों की रौनक और बिक्री सफल होती है। वैसे भी इस शहर में हमें हर बार आकर पत्रिका मेले में ग्राहकी का अच्छा रेस्पॉन्स मिलता है। इधर, जन्माष्टमी की छुट्टी के कारण एक दिन बढ़ी अवधि पर महामेले में कई लोगों ने परिवार सहित खाने-पीने और मनोरंजन का भी लुत्फ उठाया।
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप से फतह स्कूल प्रांगण में लगे मेगा ट्रेड फेयर मंे शहरवासियों ने इस मर्तबा पूरे दस दिन गृहसज्जा से लेकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी, खिलौने, आचार-मुरब्बे, मसाले-पापड़-नमकीन, रेडिमेड गारमेंट्स और चमडे़ के उत्पाद के अलावा पर्दे, कारपेट्स, शिक्षाप्रद पुस्तकें, आकर्षक फर्नीचर, गिफ्ट आयटम्स तथा रसोईघर के लिए उपयोगी सामग्री की जमकर खरीद की। इसी तरह, मेले के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा वीवीपैट मशीन से मतदान संबंधित नवाचार से आमजन को रूबरू कराया गया। समापन अवसर पर मेगा ट्रेड फेयर के सहभागी बने एलआईसी के अनेक आला अधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
04 Sept 2018 03:39 pm
