
Patrika Mega Fair : एक छत के नीचे उपलब्ध हैं देश भर के प्रसिद्ध आयटम्स
उदयपुर. राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में फतह स्कूल प्रांगण में लगे मेगा ट्रेड फेयर में शहरवासियों को हर बार की तरह इस मर्तबा भी गृहसज्जा से लेकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी, खिलौने, आचार-मुरब्बे, मसाले-पापड़-नमकीन, रेडिमेड गारमेंट्स और चमड़े के उत्पाद उचित मूल्य मिल रहे हैं। इनके अलावा रोजाना दोपहर 2 से रात 10 बजे तक पर्दे, कारपेट्स, शिक्षाप्रद पुस्तकें, आकर्षक फर्नीचर, गिफ्ट आयटम्स तथा रसोईघर के लिए उपयोगी सामग्री आमजन को लुभा रही है।
पत्रिका प्रकाशनों पर विशेष छूट
मेले में राजस्थान पत्रिका प्रकाशन की स्टॉल नंबर-3 पर बच्चों के लिए कहानियां, पहेलियां, कम्प्यूटर, वैदिक गणित, हिन्दी व्याकरण, मैनेजमेंट और कॅरियर संबंधित पुस्तकों सहित युवतियों और महिलाओं के लिए व्रत-त्योहार, शाकाहारी व्यंजन, मेहंदी, दादी की रसोई, वैवाहिक मांगलिक गीत तथा स्वास्थ्य की पुस्तकों के साथ राजस्थान पत्रिका के प्रमुख सम्पादक गुलाब कोठारी द्वारा लिखित मानस, वेद वैज्ञानिक दृष्टि, पथराती सौम्या, शारीरिक विज्ञानम्, ब्रह्म विज्ञान, फोटो पत्रकारिता, न्यूज फोटोग्राफी, मैं ही राधा, मैं ही कृष्ण, कृष्ण तत्व की वैज्ञानिकता, गहने क्यों पहनें, राजस्थान की शिल्प कला, रंगाई-छपाई के अलावा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तक पत्रिका इयर बुक-2018 जैसी अनेक पुस्तकें 20 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध है।इसी तरह, मेले में एक साथ आठ पुस्तकों की खरीद पर कुल 25 प्रतिशत छूट तथा स्कूल और लाइब्रेरी के लिए खरीद पर खास छूट का प्रावधान भी रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए 9982473736 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पारिवारिक मनोरंजन का पूरा इंतजाम
खरीदारी और ज्ञान के इस महामेले में कई प्रकार के मनोरंजक झूले और फूड कॉर्नर में लजीज व्यंजन मेला परिसर में लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मौसम के मिजाज के मद्देनजर हर बार की तरह विशाल कवर्ड डोम की सुरक्षा तथा मौसम के हिसाब से गर्म पकौड़े और भुट्टे मेलार्थियों को खूब भा रहे हैं।
Updated on:
30 Aug 2018 07:07 pm
Published on:
30 Aug 2018 06:46 pm
