
उदयपुर. फिर मिलने के वादे के साथ राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित मेगा ट्रेड फेयर रविवार को विदा हुआ। आखिरी दिन मेले में शहरवासियों की खूब भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी का लुत्फ लिया गया।मेले में घर की सजावटी वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स, घरेलू उत्पाद, आकर्षक परिधान व ऑटोमोबाइल्स तक की खरीद की गई। मेला राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में फतह स्कूल खेल मैदान पर चल रहा था।इन एसोसिएशन विद लीभेर व सह प्रायोजक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सहभागिता में आयोजित इस मेले में आए लोगों ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी, होममेड शरबत, खिलौने, आचार-मुरब्बे, मसाले-पापड़-नमकीन, रेडिमेड गारमेंट्स, शिक्षाप्रद पुस्तकें, आकर्षक फर्नीचर और चमड़े के उत्पाद की खरीद की। इतना ही नहीं, ट्रेड फेयर में अत्याधुनिक सुविधाओं और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ लीभेर के आकर्षक मॉडल वाले फ्रीज सहित एसबीआई स्टॉल पर योनो एप की जानकारी दी गई।